Move to Jagran APP

शाम बाग में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई हरियाली तीज

हरियाली तीज का त्योहार बृहस्पतिवार को शाम बाग में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने निर्मल बैरागी व महेंद्रा चौहान को मेहंदी लगाकर की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:30 AM (IST)
शाम बाग में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई हरियाली तीज
शाम बाग में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई हरियाली तीज

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

हरियाली तीज का त्योहार बृहस्पतिवार को शाम बाग में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने निर्मल बैरागी व महेंद्रा चौहान को मेहंदी लगाकर की। डॉक्टर अर्चना ने कहा हरियाली तीज यानी आस्था, सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है। धरा पर प्रकृति की बिछी चादर सावन में सभी के मन को आनंदित करती है। इस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। महिलाओं ने कई तरह के खेल खेलें। कमल मेहंदी लगा कर झूला झूलीं। सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया ने महिलाओं के साथ नृत्य किया। अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेताओं को उपहार दिये गये। पर्यावरण बचाने के लिए महिलाओं को पौधे भी दिए गए। पींग डालकर महिलाओं ने झूला झूला।

इस अवसर पर रेशमा कल्याण, प्रिया दुआ, सुप्रिया रतन, सोनिया गाबा, बेला भाटिया, सीमा शर्मा, संतोष ठक्कर, माधवी वर्मा, इन्दु कुकरेजा, मीनू शर्मा, हेमा रमन, सुनीता सिवाच, प्रोमिला लठ्वाल, निशा सिंह, पूनम, प्रिया दुआ, मालती अरोड़ा, अनु भाटिया, रितु रेवड़ी, पूनम, सोनम गर्ग, अलका शर्मा, भारती व सुमित्रा मौजूद रही। तीज में फिल्मी गीतों पर अंताक्षरी फोटो सहित : ई मेल पर है।

कैप्शन : रोटरी क्लब मिडटाउन में तीज मनाती महिलाएं। जागरण संवाददाता, पानीपत : रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन की तरफ से बृहस्पतिवार को तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। प्राचीन रीति रिवाजों के अनुसार महिलाओं को फूलों का श्रृंगार भेंट किया गया। झूले भी झूले। रंगारंग कार्यक्रम में तीज के गीतों के साथ साथ सावन के फिल्मी गीतों की अंताक्षरी भी रखी गई। महिला शक्ति के लिए ज्ञान प्रतियोगिता के प्रश्न भी पूछे गए। विजेताओं को इनाम दिया गया। क्लब की प्रथम महिला विभा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन गीता प्रिय, सीमा बब्बर व सहयोगी प्रियंका दुआ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अर्चना सोनी, कंचन सागर, नम्रता खेर, मोनिका अरोरा, प्रीति बवेजा, मिनी, ललिता अनेजा,राखी गुप्ता, प्रियंका दुआ, आराध्या शर्मा व अपूर्वा मौजूद थीं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.