Move to Jagran APP

भाजपा ने इनेलो को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, परिवारवाद पर भी टिप्पणी

इनेलो में चल रही खींचतान में भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। आखिर कब थमेगा इनेलो में चल रहा घमासान।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:44 PM (IST)
भाजपा ने इनेलो को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, परिवारवाद पर भी टिप्पणी
भाजपा ने इनेलो को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, परिवारवाद पर भी टिप्पणी

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि इनेलो में चल रही खींचतान लोकतंत्र के लिए खतरा है। परिवारवाद की पार्टी कभी किसी देश या प्रदेश के हित में नहीं हो सकती। दुष्यंत चौटाला के खेमे की ओर से भाजपा के साथ बढ़ते लगाव पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कब और क्या हो जाए, किसी को नहीं पता है। मंत्री ग्रोवर शुक्रवार को कैथल के शुगर मिल में वर्तमान पिराई सत्र 2018-19 का शुभारंभ करने पहुंचे थे। 

loksabha election banner

भारतीय किसान संघ की ओर से शुगर मिल के अधिकारियों पर लगाए जा रहे चिप घोटाले के आरोपों पर राज्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी मामला आया है। इस मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने पर विचार
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा की शुगर मिलों की क्षमता बढ़ाने पर विचार किया है। इसके तहत कैथल मिल की क्षमता 3500 टीसीडी करने के लिए सरकार ने प्रपोजल दी है। हरियाणा में सरकार किसानों को गन्ने के सबसे अच्छे रेट दे रही है। अगले वर्ष तक किसानों को शुगर मिल की क्षमता बढ़ी मिलेगी। 

किसानों को पूरी पेमेंट दी जाएगी
राज्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार पांच सौ लाख ङ्क्षक्वटल गन्ना क्रश किया गया था। इस बार पिछले वर्ष से भी ज्यादा क्रश किया जाएगा। मिलों में गन्ना लेकर आने वाले किसानों की भी पूरी पेमेंट करा दी गई है। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर से प्रदेश की मिलें शुरू हो चुकी हैं, जो रहती हैं उन्हें भी 22 नवंबर तक शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.