Move to Jagran APP

पानीपत में भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से कही बड़ी बात, कृषि कानून पर दी जिम्‍मेदारी

पानीपत से भाजपा ने बरोदा उपचुनाव का बिगुल फूंक दिया। कृषि विधेयकों पर कार्यकर्ताओं का ज्ञान बढ़ाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बरोदा उपचुनाव को लेकर पानीपत के कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेवारी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों को समझाएंगे कृषि कानून के लाभ।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 04:54 PM (IST)
पानीपत में भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से कही बड़ी बात, कृषि कानून पर दी जिम्‍मेदारी
पानीपत में भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

पानीपत, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पानीपत से बरोदा उपचुनाव का बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बरोदा उपचुनाव को लेकर पानीपत के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ कृषि कानून को लेकर कार्यकर्ताओं का ज्ञान बढ़ाया। ताकि वह किसानों को इसके फायदे समझा सकें।

loksabha election banner

भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने बुधवार को स्थानीय आर्य पीजी कालेज के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस कहीं ट्रैक्टर जलाती है तो कहीं ट्रैक्टर घुमाती है। कांग्रेस में विचारों का दिवालियापन झलक रहा है। उनके नेताओं के विचारों में भ्रम है। कांग्रेसी नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि कृषि विधेयकों को लेकर उनकी रिपोर्ट में भी समान बातें हैं। उन्होंने तीनों कृषि विधेयकों से किसानों को होने वाले फायदों को दोहराया।

बरोदा उपचुनाव पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती और हमारे लिए अवसर है। ऐसा अवसर जींद में भी मिला था। इस अवसर को उपलब्धि में बदलेंगे। हुड्डा ने केवल विकास का नारा दिया, लेकिन विकास नहीं कराया। बरोदा के लोगों को पता है कि चार साल तक दिल्ली और हरियाणा में खजाने की चाबी भाजपा के पास है। विपक्ष का प्रतिनिधि केवल वाणी सेवा करेगा। विपक्ष के पास चार साल तक विकास के लिए न खर्च है और न ही रिसोर्स हैं। इस दौरान शहरी विधायक प्रमोद विज, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर और मीडिया प्रभारी दीपक सलूजा, भाजयुमो के जिला अध्‍यक्ष मेघराज भी उपस्थित रहे।

राहुल के दौरे से भाजपा को फायदा

राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को दो दिन के स्थान पर एक दिन का करने के संबंध में पूछने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी से कोई परेशानी नहीं है। राहुल जितने अधिक दौरे करेंगे भाजपा को उतना ही फायदा मिलता है। वह ऐसी बात बोलने आए थे, पहले जिसके पक्ष में थे और अब  विपक्ष में हैं। कांग्रेस केवल भ्रम फैला रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.