Move to Jagran APP

सीएम मनोहर लाल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों के साथ खड़े रहने की जरूरत

LIVE Hindi CAA News Update सीएए के समर्थन में पानीपत में भाजपा की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा शुरू हो चुकी है। खेलमंत्री संदीप सिंह करनाल मेयर रेणू बाला संगठन मंत्री सुरेश पहुंचे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 05:29 PM (IST)
सीएम मनोहर लाल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों के साथ खड़े रहने की जरूरत

पानीपत, जेएनएन। LIVE Hindi CAA News Update नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा का कुछ ही देर में प्रदेश स्तरीय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सीएम, मंत्री, सांसद और विधायक सहित कार्यकर्ता शामिल हैैं। स्काई लार्क के पास से प्रदेश स्तरीय समर्थन यात्रा निकाली जा रही। इससेे पहले सर्कस ग्राउंड में राज्य सभा सांसद व प्रभारी डा. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और छह जिलों के भाजपा के आला नेता शिरकत कर रहे।  

loksabha election banner

सीएम सहित सभी बड़े नेता स्‍काई लॉर्क गेस्‍ट हाउस पहुंचे। यात्रा का समापन हुआ। 

करीब छह सौ मीटर का राष्‍ट्रीय ध्‍वज भाजपा कार्यकर्ता यात्रा के दौरान लेकर चले। 

panipat bjp

panipat bjp

यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। यात्रा के चलते जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया है। वहीं जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।

panipat bjp CAA

panipat bjp CAA

panipat bjp CAA

panipat bjp CAA

सांसद संजय भाटिया यात्रा में पैदल चल रहे हैं।

सीएम का भाषण खत्म हो चुका है। अब स्काई लार्क से यात्रा शुरू हुई। सीएम मनोहर लाल, अनिल जैन, सुभाष बराला, अरविंद शर्मा, खेल मंत्री संदीप सिंह खुली गाड़ी में यात्रा में शामिल हुए।

सीएम ने कहा, जो मुस्लिम परिवार नागरिकता की शर्तों को पूरी करता है 11 वर्ष बाद नागरिकता ले सकता है। पांच से छह साल में मुस्लिम परिवारों को नागरिकता भी दी गई है। इस कानून के तहत नागरिकता देने का प्रावधान है, न कि लेने का। इस संशोधन में नागरिकता छीनी नहीं जा सकती। इस देश को जो भारत माता कहता है वह महजब से उठकर आए उसे नागरिकता मिलती है। आजादी के बाद देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था। हमने पहले भी इसका विरोध किया था और अब भी करते हैं। देश अखंड भारत के रूप में जाना जाता था। 

सीएम ने कहा, अगर विपक्ष को इतनी चिंता है तो आइए सब मिलकर भारतीय संस्कृति को फिर से एकजुट करें। बांग्लादेश पाकिस्तान को फिर से एक कर लें और अखंड भारत का निर्माण करें। न होगा बांस न बजेगी बांसुरी।

सीएम ने कहा, देश में खाकर दूसरे देश का गाने वाले देश के हित में नहीं। विपक्ष बेवजह सवाल खड़ा कर रहा। ये संशोधन पहली बार  नहीं हुआ। कांग्रेस के इतिहास को बट्ठा बैठा रहे कांग्रेसी नेता। सभी कानून को एक एक कर ठीक कियाा जा रहा है। सीएम ने कहा, कांग्रसे ने धारा 370 का विरोध किया। कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। हमेें पीएम मोदी की बेहतर नीतियों के साथ खड़े रहने की जरूरत है। जबरन धर्म परिवर्तन बर्दाश्‍त नहीं होगा।

panipat bjp

panipat bjp

panipat bjp

panipat bjp 

सीएम ने कहा, सीएए से किसी की नागरिकता छीनना नहीं है। मुस्लिम को भी नागरिकता का प्रावधान है । प्रताडि़त मुस्लिम भी नागरिकता ले सकते हैं। 

panipat bjp

भारत में विचारों की आजादी है। कांग्रेस में सब एक्‍ट का विरोध नहीं। चुनाव के लिए राष्‍ट्रवाद हम इस्‍तेमाल नहीं करते। हमारे लिए 24 घंटे राष्‍ट्रवाद है।

कृष्ण लाल पंवार

पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पाकिस्तान में 24 प्रतिशत हिंदू थे। लेकिन आज केवल 3 प्रतिशत ही रहे गए है। यहीं हाल बांग्लादेश में है। हमारे यहां मुस्लिम की संख्या 8 प्रतिशत थी, जो आज 14 प्रतिशत हो गई है। जो दिखाता है की दूसरे देशों में हिंदुओं पर कैसे अत्याचार हो रहे हैं। वहां हो रहे अत्याचार के कारण वो देश में शरणार्थी बनकर रहे रहे है। सरकार उन्हें नागरिकता दे रही है तो कांग्रेस संविधान को खत्म करने का आरोप लगा उसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये गुमराह करने वाला विरोध नहीं चलेगा। क्योंकि इसके समर्थन में लाखों लोग है। 

कांग्रेस नहीं ये पाप है

पानीपत के ग्रामीण हलका से विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से बाहर रहने वाले बहनों भाइयों को नागरिकता देने का काम किया है। जिसके समर्थन में हम एकत्र हुए है। ढांडा ने कहा कि कांग्रेस देशद्रोहियों और बाहर से आकर कब्जा करने वालों के पक्ष मे खड़ी हो जाती है। अपने भाईयों को नागरिकता दे रहे तो उसका विरोध कर रही है। कांग्रेस जेएनयू के विद्यार्थियों के कंधों पर बंदूक रखकर पाप कर रही है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जनता समझ और जान चुकी है। इनकी बदौलत देश वर्षों पीछे चला गया था। आज वो दुनिया के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है तो इन्हें मरोड़े लग रहे है। ये कह रहे है की मोदी ये कैसे कर सकते है। लेकिन मोदी जी को देश की जनता का समर्थन प्राप्त है। विधायक ने कहा कि ये कांग्रेस नहीं पाप है। इसे खत्म करना जरूर हो गया है। कांग्रेस इतनी घृणा का शब्द बन गई है। जो आम आदमी के मन में बैठ गया है की कांग्रेस पाप का घड़ा है। ये फूटना ही चाहिए। आपका समर्थन ये साबित करता है।

रोहतक सांसद अरविंद शर्मा भी पहुंचे। 

panipat bjp

पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंच पर पहुंचे। 

वहीं विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि जनता इतनी ठंड में इस कार्यक्रम में पहुंचे। देश के विकास के लिए उठाए गए कदम में शामिल हुए, इसके लिए आप सभी लोगों का शुक्रिया। 

विधायक संपत ने कहा, देश के विकास में टांग अड़ाने वालों की कमी नहीं है। लोग देश के विकास में रोड़ा लगा राजनीति चमकाने में लगे हैं। कांग्रेस ने जो पाप किए हैं, उसे जनता क्‍यों भुगते। कांग्रेस को इसका भुगतना करना होगा। ये देश के विकास में टांग अड़ाने वालों के खिलाफ पदयात्रा है।

विधायक महिपाल ढांडा मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। 

panipat bjp

महावीर गुडडू और पूर्व मंत्री कविता जैन भी मंच पर पहुंचीं। 

मंच पर हरियाणा प्रदेश अध्‍यक्ष सुभाष बराला भी पहुंचे। 

panipat bjp

खेलमंत्री संदीप सिंह, करनाल मेयर रेणू बाला, संगठन मंत्री सुरेश भटठ, जसबीर देशवाल मंच से तिरंगा लहराते हुए।

panipat bjp

सुरेश भटठ मंच का संचालन करते हुए।  

panipat bjp

देवेंद्र कादियान भी पहुंचे। 

panipat bjp

खेलमंत्री संदीप सिंह, करनाल मेयर रेणू बाला, संगठन मंत्री सुरेश भटठ, जसबीर देशवाल मंच पर पहुंचे।

panipat bjp 

मंच में पंडाल के हर तरफ पार्टी झंडे के साथ तिरंगा भी लगाया गया है। 

panipat bjp

गेट पर देशभक्ति गीत पर कार्यकर्ता झूम रहे हैं। 

panipat bjp

करनाल सांसद संजय भाटिया मंच पर पहुंच चुके हैं।

Makar Sankranti 2020

Makar Sankranti 2020

panipat bjp

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने सर्कस ग्राउंड का अवलोकन किया और उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। सुबह 10 से 2 बजे तक जीटी रोड पर ऑटो, हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही बंद है। 

बरसत रोड से पैदल सर्कस ग्राउंड तक पहुंचे लोग

सेक्टर 13-17 में बसों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। वहां से लोग बसों से उतरकर पैदल बरसत रोड से सर्कस ग्राउंड तक पहुंच रहे हैं। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो डीएसपी व चार इंस्पेक्टर व 200 पुलिसकर्मियों की व्यवस्था है। कार व अन्य छोटे वाहनों की लघु सचिवालय व फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग कराई गई। 

panipat bjp

जाम से निपटना चुनौती, 18 नाके लगाए गए 

शहर में सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर जाम लगता है। बुधवार को जाम से निपटना पुलिस की चुनौती होगी। खासकर ऑटो को रोकना। शहर में करीब आठ हजार ऑटो हैं। जाम से पार पाने के लिए पुलिस द्वारा 18 नाके लगाए गए हैं। ये नाके सेक्टर 13-17 चौक, यमुना एनक्लेव, बरसत मोड़, बरसत चुंगी, फतेहपुरी चौक, स्काईलार्क रोड, ड्रेन नबंर-1, असंध नाका चौकी, एनएफएल के पास, बलजीत नगर नाका चौकी और बीबीएमबी कट के पास लगाए गए हैं।  

एसपी सुमित कुमार ने कहा कि जीटी रोड पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। चालकों से अपील है कि वे ऑटो जीटी रोड की तरफ न लेकर आएं। शहरवासी भी भार वाहन जीटी रोड पर न लाएं। तय रूट के हिसाब से वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.