Move to Jagran APP

भाजपा ने संकल्प पत्र के लिए शहर की महिलाओं से मांगे सुझाव

भाजपा महिला मोर्चा के बैनर पर बुधवार को सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में आयोजित महिलाओं की बैठक में सुझाव एकत्र करते हुए जैन ने ये बातें कही। करीब दो घंटे चली बैठक में शिक्षा सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र व्यापार कला आदि क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं ने अपने विचार रखे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 09:41 AM (IST)
भाजपा ने संकल्प पत्र के लिए शहर की महिलाओं से मांगे सुझाव

जागरण संवाददाता, पानीपत : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि भाजपा का विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र महिला एवं बच्चों की भलाई के लिए होगा। उनके सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी है। इसके लिए महिलाओं के मध्य पहुंचकर उनके मन की बात सुनी जा रही है।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा के बैनर पर बुधवार को सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में आयोजित महिलाओं की बैठक में सुझाव एकत्र करते हुए जैन ने ये बातें कही। करीब दो घंटे चली बैठक में शिक्षा, सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र, व्यापार, कला आदि क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने दुष्कर्म, छेड़छाड़, चेन स्नेचिग सहित महिलाओं के प्रति घृणात्मक माहौल को बदलने के लिए भी सुझाव दिए।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी कुछ सुझाव नोट कराए। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि भाजपा के कार्यकाल में सभी की सुरक्षा, उत्थान संभव है। बैठक को मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, उपाध्यक्ष नीरा तोमर, राज्य बाल कल्याण एवं संरक्षण आयोग चेयरपर्सन ज्योति बैंदा, महिला आयोग चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, मेयर अवनीत कौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर दीपिका अरोड़ा, मीनू शर्मा, इंदु कुकरेजा, निशा बंसल, सुनीता गोयल, रेणु चौहान, अनिता चौहान और निशा सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.