Move to Jagran APP

कांग्रेस ने भ्रष्टाचारी राबर्ट वाड्रा को संरक्षण दिया : सारंग

पानीपत में सोनीपत-करनाल लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव सह प्रभारी विश्वास सारंग ने राॅबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाए।

By Edited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 10:51 AM (IST)
कांग्रेस ने भ्रष्टाचारी राबर्ट वाड्रा को संरक्षण दिया : सारंग
कांग्रेस ने भ्रष्टाचारी राबर्ट वाड्रा को संरक्षण दिया : सारंग

पानीपत, जेएनएन। भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं भाजपा पदाधिकारी विपक्ष को भी घेरने को कोई मौका नहीं छोड़ रही है। यही वजह है कि पानीपत में  सोनीपत-करनाल लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यर्क्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी विश्वास सारंग ने चुनावी रणनीति पर मंथन किया। 

loksabha election banner

सेक्टर-25 स्थित होटल डेज में शुक्रवार को आयोजित बैठक के बाद लोकसभा चुनाव सह प्रभारी विश्वास सारंग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रही है। राबर्ट वाड्रा जैसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना इसका सुबूत है। हरियाणा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रियंका को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की बजाए नेहरू परिवार को प्राथमिकता देती रही है। राबर्ट ने लंदन में बेनामी संपत्ति बनाई है। प्रियंका का इसमें क्या रोल रहा। चुनाव में ये मुख्य मुद्दे होंगे। भाजपा हरियाणा के दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव से पहले सभी विषयों पर गंभीरता से विचार होगा।

  • कार्यक्रमों की ये रूपरेखा
  • सारंग ने कहा कि पार्टी 12 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
  • 12 फरवरी को लोगों के घरो पर झंडा फहराया जाएगा।
  • 15 फरवरी को लाभार्थी संपर्क अभियान होगा।
  • 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
  • 2 मार्च को मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। हरियाणा में 1.25 लाख कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे।

प्रत्याशियों का चयन कसौटी पर
सारंग ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में नए आयामों पर विचार किया जाएगा। जनता की सेवा प्राथमिकता होगी। सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा। मंडल में 50 दीये जलेंगे प्रत्येक मंडल में कमल के निशान के 50 दीये जलाए जाएंगे। इससे अधिक दीये की जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता प्रबंध करेंगे। दो बार बजी तालियां लोकसभा सह प्रभारी विश्वास सारंग बैठक में जब तेजी से बोलने लगे पानीपत, सोनीपत, जींद व करनाल से आए पार्टी के पदाधिकारियों ने तालियां गड़गड़ा दी। दूसरी बार जब जींद उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले कृष्ण मिढ़ा आए तो तालियां बजाकर उनका स्वागत किया गया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर परिहवन मंत्री कृष्णलाल पंवार, नायब सिंह सैनी, कर्णदेव कंबोज, विधायक रोहिता रेवड़ी, महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, सत्यवान शेरा, मेयर अवनीत कौर, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, डॉ. अर्चना गुप्ता, मेघराज गुप्ता, संजीव दहिया, अवतार ¨सह शास्त्री, दीपक सलूजा और प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.