भाजपा से नाराज हैं भगवान राम : दीपेंद्र हुड्डा
जागरण संवाददाता, समालखा : रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भगवान राम भाजपा से नाराज हैं। जीवनकाल में उनका एक बार बनवास हुआ, लेकिन भाजपा हर बार चुनाव के समय उनको याद करती है और सत्ता मिलने पर पांच साल के लिए बनवास भेज देती है। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर बनता है तो सबसे पहले दीया हम जलाएंगे।

दीपेंद्र ने ये बात पत्रकारवार्ता में कहीं। वे सोमवार को पूर्व विधायक धर्म ¨सह छौक्कर के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनाव हारने पर सरकार के लिए किसी तरह का खतरा न होने के बयान पर कहा कि लोकतंत्र में हर मत महत्व होता है। ऐसे ही जींद की सीट भी महत्वपूर्ण है। लेकिन सीएम ने ऐसा बयान देकर जींद की जनता का अपमान किया है। इनेलो को कर्मों की सजा मिल रही
दीपेंद्र ने कहा कि इनेलो ने सत्ता मिलने पर विकास की बजाय किसानों पर गोलियां चलवाई। इसलिए वे तीन बार लोकसभा और तीन बार विधानसभा चुनाव में हार चुके है। उनको बुरे कर्मो की सजा मिल रही है। इस दौरान उन्होंने अनिल विज द्वारा ट्विटर पर महागठबंधन को राजनीतिक कचरा बताने के सवाल पर पहले तो कुछ बोलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कहा कि अनिल विज का ये शौक है। वे ट्विटर कॉमेडी के तौर पर जाने जाते है।