भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अनाज मंडी में रैली आज
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली रविवार को अनाज मंडी में होगी। रैली स्थल पर 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी करनाल लोकसभा के सह प्रभारी लोकेश नांगरू ने दी। पिछले चार दिनों में रैली को देखते हुए मंडी से साढ़े तीन लाख से अधिक गेहूं के कट्टे उठाए गए। पूरे सभा स्थल को बैनर-झंडे से पाट दिया गया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली रविवार को अनाज मंडी में होगी। रैली स्थल पर 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी करनाल लोकसभा के सह प्रभारी लोकेश नांगरू ने दी। पिछले चार दिनों में रैली को देखते हुए मंडी से साढ़े तीन लाख से अधिक गेहूं के कट्टे उठाए गए। पूरे सभा स्थल को बैनर-झंडे से पाट दिया गया है। रैली में आने वाले श्रोताओं के मनोरंजन के लिए संगीत पार्टी बुलाई गई है। अमित शाह के लिए एनएफएल में हैलीपेड बनाया गया। वहां से नई अनाज मंडी में सभा स्थल पर वे काफिले में पहुंचेंगे। रैली का समय सुबह 11 बजे का निर्धारित किया गया है।