Move to Jagran APP

जेपी नड्डा बोले, बदल रही हैं संस्कृति और मुद्दे, अब जाति नहीं विकास की राजनीति Panipat News

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यमुनानगर के अनाज मंडी में आयोजित ओबीसी मोर्चा की रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा देश की अखंडता बढ़ रही है

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 09:08 AM (IST)
जेपी नड्डा बोले, बदल रही हैं संस्कृति और मुद्दे, अब जाति नहीं विकास की राजनीति Panipat News
जेपी नड्डा बोले, बदल रही हैं संस्कृति और मुद्दे, अब जाति नहीं विकास की राजनीति Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। हमारा सौभाग्य है कि हम महसूस कर रहे हैं कि देश आगे बढ़ रहा है। देश की राजनीति संस्कृति बदल रही है। मुद्दे बदल रहे हैं। नई उमंग नई तरंग से आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव का मुद्दा अब जात-बिरादरी नहीं, बल्कि भारत के विकास का है। ये बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहे। वे अनाज मंडी में आयोजित ओबीसी मोर्चा की रैली में संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पहले राजनीति जाति आधार पर होती थी। यह समीकरण बनते थे कि कौन सी जाति किस पर भारी पड़ेगी। कौन किस को काटेगा, लेकिन भाजपा ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। अब मुद्दा विकास का है। राष्ट्रीयता का है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ वह 100 दिन में कर दिखाया। 

jp nadda

कांग्रेस को घेरा 
चार घंटे से अध्यक्ष का इंतजार कर रही जनता को अध्यक्ष ने 30 मिनट तक बांधे रखा। स्थानीय मुद्दों में प्लाईवुड उद्योग व सरस्वती नदी से लेकर धारा-370 जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष के शासन काल में कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया है। वोट के लिए यूज किया है।

बिकते थे लाइसेंस
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज में प्लाईवुड लाइसेंस की खुले आम बोली लगती थी। इससे भ्रष्टाचार खत्म करने का काम किया है। किसान का पापुलर 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। पापुलर का रेट भी 900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। किसानों के लिए यह बड़ी राहत है। 12 वर्ष से लाइसेंस पर लगी रोक को मनोहर सरकार ने हटाया है। साफ छवि के नेता हैं। 70 हजार नौकरियां दी गई हैं। सक्षम को रोजगार देने का काम किया। इससे बेरोजगारी कम हुई है। अब फीस भरने पर लाइसेंस मिलता है। 

jp nadda

सरस्वती की पवित्र धारा धरा पर लाने का किया काम 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती नदी की पहचान को कांग्रेस ने मिटा दी थी। इन लोगों ने भ्रष्टाचार ही नहीं किया, बल्कि आस्था पर भी प्रहार किया है। हमारी सरकार ने लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरस्वती नदी को पुर्नजीवित किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है।

जम्मू में अब सफाईकर्मी का बेटा भी लग सकता है आफिसर  
उन्होंने कहा कि जम्मू से धारा 370 हटने पर सफाईकर्मी का बेटा भी आफिसर लग सकता है। पहले यहां तीन परिवारों को फायदा हो रहा था। केंद्र सरकार से पैसा राज्य सरकार के खाते में जाता था। अब ऐसा नहीं है। अब सीधे पंचायत खाते में फंड का पैसा जाएगा। इससे विकास की रफ्तार गति पकड़ेगी।

ये रहे मौजूद
विस अध्यक्ष कंवरपाल, सांसद नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक रादौर श्याम सिंह, विधायक साढौरा बलवंत सिंह, विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक पवन सैनी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.