Move to Jagran APP

भाजपा मंडलाध्यक्षों का चुनाव जल्द, मंडल प्रभारी नियुक्त Panipat News

मंडलाध्यक्ष के चुनाव के लिए एक-दूसरे क्षेत्र को बदल कर प्रभारी लगाए गए हैं। मेयर अवनीत कौर बबैल और दीपक सलूजा दक्षिण शहरी के प्रभारी नियुक्त किए गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 10:24 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 10:24 AM (IST)
भाजपा मंडलाध्यक्षों का चुनाव जल्द, मंडल प्रभारी नियुक्त Panipat News
भाजपा मंडलाध्यक्षों का चुनाव जल्द, मंडल प्रभारी नियुक्त Panipat News

पानीपत, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसकी शुरुआत संगठन की प्राथमिक इकाई मंडलों के अध्यक्षों से शुरू की है। इसके लिए जिलाध्यक्ष एवं शहरी विधायक प्रमोद विज ने मंगलवार को प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। एक मंडल में तीन-तीन प्रभारी लगाए हैं। इनको एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र के बदलकर प्रभारी बनाया है। मेयर अवनीत कौर को बबैल मंडल का प्रभार सौंपा है। उनके साथ पूर्व पार्षद हरीश शर्मा व रामकुमार सैनी को भी प्रभारी बनाया है। 

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रमोद विज ने जिला संगठन चुनाव प्रभारी जगदीश राणा से चर्चा कर प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर चुनाव प्रभारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए संगठन चुनाव की रचना में अपना सहयोग देंगे। चुनाव प्रभारी अगले दो दिन में सभी मंडलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सभी अपने-अपने मंडलों में बैठक करेंगे। 

मंडलों के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव 

भाजपा में मंडलाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। मंडलाध्यक्ष के लिए कई नाम आगे आ रहे हैं। यही स्थिति जिलाध्यक्ष के लिए है। सबसे पहले सभी 15 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्त की जाएगी। मंडलाध्यक्ष मिलकर जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इससे आगे जिलाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मंडलाध्यक्ष की प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जनवरी महीने में जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। 

कहां किसे जिम्मेदारी सौंपी 

मंडल नाम 

किशनपुरा धर्मपाल जागलान, सतनाम सिंह व रविंद्र नागपाल 

मॉडल टाउन  शशिकांत कौशिक, प्रदीप उपाध्याय व रमन छाबड़ा 

उत्तरी शहर  राममेहर मलिक, राजकुमार झांब प मनोहर सेतिया

दक्षिणी शहर  डॉ. अर्चना गुप्ता, दीपक सलूजा व डॉ. हेमा रमन

तहसील कैप  पवन अरोड़ा, रणजीत शर्मा व सोनिया गाबा

बिचपड़ी  मनीष जावा, सोमबीर मलिक व अजय गर्ग पेशावरी 

बबैल  अवनीत कौर, रामकुमार सैनी व हरीश शर्मा

सिवाह  कृष्ण छौक्कर, मेघराज गुप्ता व अमरजीत कोहली 

समालखा ग्रामीण  सुरेंद्र अहलावत, जसमेर ऊंटला व अशोक कटारिया 

समालखा शहर  रविंद्र भाटिया, अतर सिंह रावल व विजय जैन

सनौली  अनिल मदान, संजीव दिया व अनिल बजाज

बापौली विनोद छौक्कर, पवन कुमार, जसमेर शर्मा 

इसराना दुष्यंत भट्ट, विजय सहगल, कोमल सैनी 

मतलौडा नवीन भाटिया, हरचरण सिंह धम्मू व प्रदीप चौहान

थर्मल  पंकज शर्मा, सुरेंद्र जलमाना व वीरेंद्र तनेजा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.