Move to Jagran APP

कबूतरबाजी में भाजपा नेता गिरफ्तार, अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे लाखों

अंबाला में विदेश भेजने के नाम पर भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 01:14 PM (IST)
कबूतरबाजी में भाजपा नेता गिरफ्तार, अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे लाखों
कबूतरबाजी में भाजपा नेता गिरफ्तार, अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे लाखों

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। कबूतरबाजी के मामले में अंबाला से भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप है। उस पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपित को कोर्ट में आज पेश करेगी। 

loksabha election banner

भाजपा के जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना को नग्गल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरेापित पर करीब छह मामले दर्ज हैं जिसमें कई मामलो में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। बलदेव राज की शिकायत पर 15 जुलाई को मक्खन सिंह लबाना पर नग्गल पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरापे था कि उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपित भाजपा नेता को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

इससे पहले बराड़ा के 19 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने लबाना पर अवैध रूप से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया था। इसकी एवज में उसने 13 लाख रुपये देने की बात कही है। गुरप्रीत सिंह ने बताया अंबाला शहर के मानव चौक के पास रहने वाले मक्खन सिंह लबाना उर्फ छिंदा ने उससे अमेरिका भेजने के लिए 13 लाख लिए थे। उसे 3 मई 2019 को भेजा गया था।

उसे लीमा वाले जहाज में बैठा दिया गया। 4 मई को वह लीमा पहुंच गया था। रात को लगभग साढ़े 12 बजे उसे लीमा से साउपोली वाली फ्लाइट में बैठा दिया गया था। साउपोली पहुंचकर रात को दूसरे जहाज की फ्लाइट से उसे कविटो पहुंचा दिया गया। 6 मई को उसे कविटो से बस के जरिए कोलंबिया भेजा गया था। जंगल पार करने में उसे 6 दिन का समय लगा। इसी प्रकार लबाना के खिलाफ शहजादपुर थाने में कबूतरबाजी का भी मामला दर्ज है। 

मक्खन सिंह लबाना को गिरफ्तार कर लिया : एसएचओ 

थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि मक्खन सिंह लबाना को देर रात शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित के खिलाफ नग्गल पुलिस ने 15 जुलाई को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गयाप था। इस मामले में उसे पूछताछ की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.