Move to Jagran APP

बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा पर साधा निशाना, कुलदीप बिश्‍नोई की बगावत पर भी दिया बड़ा बयान

कैथल में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद कुलदीप बिश्नोई की बयानबाजी भी छोटी राजनीति है। हार-जीत होती रहती है। मौका मिल जाता है लेकिन दुर्भावना से बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वह फिर वहीं आ जाएंगे तब क्या करेंगे।

By Naveen DalalEdited By: Published: Wed, 15 Jun 2022 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 06:28 PM (IST)
बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा पर साधा निशाना, कुलदीप बिश्‍नोई की बगावत पर भी दिया बड़ा बयान
ठीक तरीके से बर्ताव करे तो प्रदेश में कांग्रेस अभी जिंदा : बीरेंद्र सिंह।

कैथल, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर प्रत्यक्ष रूप से नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। कैथल में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रविंद्र तंवर के निवास पर पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भले ही कई राज्यों में कांग्रेस खत्म हो चुकी है, लेकिन हरियाणा में यह अभी जिंदा है।

loksabha election banner

माहौल खराब करने वाला दोषी

अगर इसके नेता ठीक तरीके से बर्ताव करें तो पार्टी अच्छे विपक्ष की भूमिका निभा सकती है। इसके लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चाहिए कि वह बड़ा दिल रखते हुए काम करें। संकुचित होकर काम करेंगे तो राज्यसभा चुनाव में परिणाम सबके सामने हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वोटों की गिनती के आंकड़े के हिसाब से तो नतीजे कांग्रेस के हक में आने चाहिए थे। पार्टी हारी है तो कोई तो दोषी है। दोषी सिर्फ वोट देने वाला ही नहीं होता, बल्कि माहौल खराब करने वाला भी दोषी होता है। 

कुलदीप बिश्नोई की बयानबाजी छोटी राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद कुलदीप बिश्नोई की बयानबाजी भी छोटी राजनीति है। हार-जीत होती रहती है। मौका मिल जाता है, लेकिन दुर्भावना से बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वह फिर वहीं आ जाएंगे तब क्या करेंगे। यह राजनीतिक मूल्यों से नीचे की बात है। बीरेंद्र सिंह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी सोनिया गांधी को लेकर बयानबाजी करती है। मैं उस परिवार से 42 साल तक जुड़ा रहा। कांग्रेस छोड़ने के बाद मैंने कभी उनके खिलाफ बयानबाजी नहीं की और न ही कभी करूंगा।

देश में आर्थिक सुधारों की पैरवी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आज भी वही भूखमरी, गरीबी और बेरोजगारी है। कांग्रेस राज में भी यही हालात थे और आज भी यही स्थिति है। ऐसा नहीं है कि इस दिशा में प्रयास नहीं हुए, लेकिन अब व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन की आवश्यकता है। वर्ष 1991 में बने आर्थिक सुधारों के 30 साल में करोड़पति तो बहुत बन गए, लेकिन गरीब ऊपर नहीं उठ सके। इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

भाजपा में कुलदीप का भविष्य ठीक

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भजन लाल के बनाए हुए वोट आज भाजपा में ट्रांसफर हो चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई अगर भाजपा में नहीं आते हैं तो आगे समस्याएं बढ़ेंगी। भाजपा में उनका भविष्य ठीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.