Move to Jagran APP

यमुनानगर के बुलेट राजाओं के लिए बुरी खबर, अगर बुलेट बाइक से पटाखा बजाया तो होगी जब्‍त

यमुनानगर के एसपी मोहित हांडा ने बुलेट राजाओं को नसीहत दी है। अगर बुलेट बाइक से पटाखा बजाया तो जब्‍त कर ली जाएगी। कानून व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए सख्‍त कदम उठाए जाएंगे। यातायात व्‍यवस्‍था को भी दुरस्‍त किया जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 09:06 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 09:06 AM (IST)
पटाखा बजाने पर बुलेट को जब्‍त कर लिया जाएगा।

यमुनानगर, जागरण संवाददता। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ही पुलिस की ओर से सप्ताह में एक दिन पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया जा रहा है। नशा तस्करों को पकड़ने के साथ ही नशा मुक्ति मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें युवाओं को नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शहर में जाम व पुलिस की अन्य समस्याओं को लेकर एसपी मोहित हांडा से संवाददाता अवनीश कुमार ने बातचीत की। पेश हैं उनसे बातचीत के अंश--

loksabha election banner

सवाल : शहर में जाम से निजात के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

जवाब : शहर में आड़े तिरछे खड़े वाहनों की वजह से अधिक जाम लगता है। इसके लिए यातायात पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं। गलत तरीके से सड़क पर खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। पिछले दिनाें भी काफी वाहनों के चालान किए और बाइकों को जब्त किया गया। इसके लिए व्हील लाक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। चालकों को भी समझाया जा रहा है।

सवाल : बुलेट बाइक सवार पटाखे बजाते हैं। लोग इनसे काफी परेशान हैं।

जवाब :बुलेट बाइकों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व ट्रैफिक थाना पुलिस को इस बारे में विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। ऐसी बाइकों को इंपाउंड किया जाएगा। जहां पर इन बुलेट बाइकों पर विशेष साइलेंसर लगाए जाते हैं। उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

सवाल : इन दिनों छीनाझपटी की वारदातें अधिक बढ़ रही हैं।

जवाब : जी, छीनाझपटी की वारदातें बढ़ी है। इसके लिए क्राइम यूनिटों व थाना पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। गश्त भी बढ़ाई जा रही है। डायल 112 की टीमें भी सड़कों पर तैनात रहती है। स्नेचिंग करने वाले अपराधियों को पकड़ा जा रहा है।

सवाल : आमजन पुलिस का किस तरह से सहयोग कर सकते हैं।

जवाब : हमारा फोकस सीसीटीवी कैमरों पर है। लोगों से भी यही अपील है कि अपने प्रतिष्ठानों व घरों के बाहर सीसीटीवी लगवाएं। जिससे वारदात करने वाला पकड़ में आ सके। सीसीटीवी के माध्यम से अपराधी की जल्दी पहचान हो जाती है। जिससे उसे पुलिस जल्दी पकड़ पाएगी। आगे होने वाली वारदात रूक जाएगी।

सवाल : कुछ थाने काफी तंग जगहों में है। क्या इसके लिए कोई अन्य व्यवस्था की जा रही है।

जवाब : कई थाने काफी तंग जगह में है। उनके लिए दूसरी जगहों पर व्यवस्था की जा रही है। जिससे थाने में आने व जाने वालों को परेशानी न हो। इसके साथ ही पुलिस भी क्षेत्र में या किसी घटनास्थल पर त्वरित गति से पहुंच सके। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। हमारी एक बिल्डिंग सेक्टर 18 में बन रही है। उसका काम काफी समय से रूका था। अब दोबारा शुरू करा दिया गया है। इस बिल्डिंग के तैयार होने से भी काफी व्यवस्था हो जाएगी।

सवाल : थानों में कंडम वाहनों की वजह से काफी भीड़ है।

जवाब : थानों में जमा वाहनों को जल्द ही डिस्पोज किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल सभी थानों से वाहनों को पांसरा में पुलिस विभाग की खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट कराया जाएगा। इससे थानों में काफी जगह खाली हो जाएगी।

सवाल : कुछ पुराने केस अभी तक पेंडिंग है।

जवाब : अभी मुख्य रूप से जानू हत्याकांड पेंडिंग है। उसके मुख्य आरोपित सचिन पंडित की तलाश है। उसके साथ चार और आरोपित हैं। जल्द ही इन सभी को पकड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.