विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhai Dooj 2021: भैया दूज पर्व को लेकर पानीपत रोडवेज डिपो की तैयारी, उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी ज्यादा बसें

By Naveen DalalEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 08:37 PM (IST)

भैया दूज पर्व पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सवारियां होती हैं। इसी को देखते हुए अधिक से अधिक बसें ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के लिए हर दस मिनट बाद बसें मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश के लिए हर दस मिनट बाद बसें मिल जाएगी।

जागरण संवाददाता, पानीपत। भैया दूज पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के लिए हर दस मिनट बाद बसें मिल जाएगी। इसके लिए रोडवेज ने चंड़ीगढ, अंबाला, हिसार व यमुनानगर के रूट को होल्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए आम दिनों के मुकाबले शनिवार को 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बिजनौर, लखनऊ व गाजियाबाद के लिए सबसे ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। शामली के लिए भी भी अधिक बसें चलाई जाएगी।

पंजाब, दिल्ली के रूट के फेरे कम किए जाएंगे या फिर होल्ड किए जाएंगे

भैया दूज पर्व पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सवारियां होती हैं। इसी को देखते हुए अधिक से अधिक बसें चलाने का फैसला लिया। रोडवेज के जीएम विकास नरवाल ने कर्मचारियों की डिपो में अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई हैं। बसें चलाने के लिए रोडवेज ने कोई समय तय नहीं किया है। उत्तर प्रदेश के लिए जहां की भी सवारियां ज्यादा दिखेंगी, वहां बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए पंजाब, दिल्ली के रूट के फेरे कम किए जाएंगे या फिर होल्ड किए जाएंगे।

बिजनौर व लखनऊ रूट पर रहेगी भीड़

भैया दूज पर्व पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर व लखनऊ रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ लगी रहती है। इन रूट पर आमतौर पर एक बस ही चलती है। अब शनिवार को इन रूट पर एक के बाद एक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। भीड़ अधिक हुई तो रात के समय भी बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बिजनौर रूट पर सात बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ रूट के लिए भी आठ बसें चलाई जाएगी। जरूत पड़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

पंजाब रूट के यात्रियों को हाेगी परेशानी

चंडीगढ़ व अंबाला जैसे रूट होल्ड होने के कारण पंजाब के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज की बसों पर ही इन रूट की सवारियां निर्भर रहेंगी। पानीपत डिपो के ट्रैफिक मैनेजर पंकज पूनिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि भैया दूज की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।