विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइबर ठगों से सावधान, मोबाइल पर लिंक भेज कर बना रहे निशाना, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 08:39 AM (IST)

बढ़ते आनलाइन के चलन के साथ ही साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं। साइबर ठग नित नये तरीकों ...और पढ़ें

साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत।
साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत।

कुरु्क्षेत्र, जागरण संवाददाता। अगर आपको आनलाइन ठगी से बचना है तो एटीएम पिन हमेशा स्वयं अंकित करें और यह ध्यान रखें कि कोई इसे देख नहीं सके। अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी को न दें।  एटीएम पिन को हमेशा बदलते रहें और ऐसा पिन ना रखे जो आसानी से अनुमान लगाया जा सके। यह हमेशा याद रखे कि बैंकिंग लेनदेन से संबंधित विवरण आपको मैसेज के माध्यम से भी प्राप्त हो। आधुनिक युग में नेट बैंकिंग का चलन बढ़ गया है। इसका प्रयोग करते समय सावधानी रखें।  किसी भी तरह के आफर और लालच में नहीं आएं। किसी भी लिंक को ओपन न करें। फ्राड लिंक के जरिए पूरा मोबाइल हैक किया जा सकता है, जिससे पूरा डाटा आसानी से चोरी हो सकता है। अगर हम इन बातों का ध्यान रखते हैं तो कोई भी हमसे ठगी नहीं कर सकता।

साइबर ठगों से रहें सावधान

पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने आमजन को साइबर ठगों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में न आएं और अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें। इसके अलावा मोबाइल पर आए किसी भी लिंक को ओपन न करें। फेसबुक, ट्वीटर और किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रोफाइल आइडी का पासवर्ड काफी स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें । सोशल मीडिया पर अगर किसी परिचित का मैसेज आता है और वह आपसे रुपयों की मांग करता है, तो पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें। उसके बाद ही किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर करें।

जानकारी देने से बचें

बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर बैंक डिटेल नहीं मांगते हैं। अगर आपके पास किसी तरह की काल आती है और सामने वाला व्यक्ति अपने आप को बैंक कर्मचारी बताकर आपसे आपकी निजी जानकारी, ओटीपी या केवाईसी करने के बारे में बोलकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो उस व्यक्ति को कोई भी जानकारी देने से बचें। जागरुकता में ही बचाव है।