बेरहमी से बेलदार की हत्या, शरीर को चाकू से गोदा Panipat News
जींद के जुलाना के खेत में बेलदार का शव मिला। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। उसकी हत्या की गई।
पानीपत/जींद, जेएनएन। जुलाना के करेला गांव के खेत में ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव बेलदार बिजेंदर का था। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। शव को बुरी तरह से चाकू से गोदा गया था। हत्या करके उसका शव खेत में फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करेला गांव का 35 वर्षीय बिजेंदर नहरी सिंचाई विभाग में बतौर बेलदार तैनात थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि नहरी पानी चोरी के लिए वह अक्सर रात में ड्यूटी पर तैनात रहता था। सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास खेत में उसका शव पड़ा होने की सूचना दी।
ये भी पढ़ें: Video Viral: महिला ने जींद के युवक को इंडोनेशिया बुला बनाया बंधक, दे रही यातनाएं
हत्या की गई
बिजेंदर के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने बताया कि उसका बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं शव के आसपास पुलिस को हत्या से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े करनाल में हत्या, पहले पूछा हालचाल फिर मार दी गोली