तुलसी पौधा यानि अतुलनीय औषधि : कंचन
जागरण संवाददाता, पानीपत : नारी कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को रोटरी क्लब मिड टाउन में तुलसी
जागरण संवाददाता, पानीपत : नारी कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को रोटरी क्लब मिड टाउन में तुलसी पूजन हुआ। समिति की ओर से बाल भवन के बच्चों को जूते-जुराब और खाद्य सामग्री वितरित की गई।
समिति की संचालिका कंचन सागर ने कहा कि तुलसी केवल पौधा नहीं है। यह प्रकृति से विरासत में मिली एक औषधि है। इसे संजो कर रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधान सुमन सिंगला ने कहा कि पूर्वजों से विरासत में मिली विज्ञान पूर्ण वस्तुएं हमारे जीवन को महिमामय और गौरवपूर्ण बना सकती है। समिति की सचिव संगीता अरोड़ा ने भी तुलसी पर व्यख्यान दिया। कृष्णा अरोड़ा ने उपहार प्रदान किए। इस मौके पर राज नन्दा, नीलम, सरोज आहूजा, सुनीता, नीलम, संतोष, संगीता, शोभा, पूनम, शशि, रश्मि व संगीता आदि मौजूद रहे।