प्रदेश में कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही : बराला
जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपना जनाधार खो
जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ी रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका तो साइकिल ही नहीं चल पा रहा है और इसी के चलते भाजपा सरकार पर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। बराला बृहस्पतिवार को योग दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र का सामान रूप से विकास कर रही है और सरकार की नीतियों से जनता खुश है। विपक्षी दलों के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई योजनाओं का प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है। इसी का परिणाम है कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।