Move to Jagran APP

बराला ने पढ़ाया निगम चुनाव जीतने का पाठ, बूथ अध्यक्ष ¨सगापुर के दौरे पर

जागरण संवाददाता, पानीपत : निगम चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तैयारी पर चर्चा की। मंडलाध्यक्षों से बूथ और शक्ति केंद्र प्रमुख की गतिविधियों के बारे में पूछा तो ज्यादातर शहर से बाहर होने का जवाब मिला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 02:28 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 02:28 AM (IST)
बराला ने पढ़ाया निगम चुनाव जीतने का पाठ, बूथ अध्यक्ष ¨सगापुर के दौरे पर

जागरण संवाददाता, पानीपत : निगम चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तैयारी पर चर्चा की। मंडलाध्यक्षों से बूथ और शक्ति केंद्र प्रमुख की गतिविधियों के बारे में पूछा तो ज्यादातर शहर से बाहर होने का जवाब मिला।

loksabha election banner

बैठक में जब एक कार्यकर्ता ने कहा कि किशनपुरा मंडल के बूथ अध्यक्ष सुनील कंसल ¨सगापुर के दौरे पर हैं तो सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं ने खूब ठहाके लगाए।

मॉडल टाउन के आर्य सेवा सदन में शाम 4 बजे बैठक शुरू हुई। बराला ने शहरी मंडलाध्यक्षों का नाम पूछा। मंडल महामंत्रियों को खड़े कर परिचय लेने लगे। उसके बाद बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुखों की बारी आई। बराला जैसे ही नाम पुकार कर बुलाते जवाब मिलता कि हनुमान स्वरूप बनने के बाद वो हरिद्वार गए हैं। बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुखों की कम उपस्थिति पर विस्तारक को मंथन करने की नसीहत दी। बूथ को मजबूत करने के लिए भाजपा ने एक बूथ 10 यूथ का नारा दे रखा है।

-----

अध्यक्ष महोदय 26 पर चुनाव होंगे

बराला ने कहा कि पानीपत में 25 वार्डों में चुनाव होने हैं। एक कार्यकर्ता ने कहा कि 26 वार्डों में चुनाव होने हैं। नई वार्डबंदी में दो नए वार्ड बने हैं। हाईलइट :

-मंडल में कितने बूथ हैं इसका जवाब नहीं दे सके पदाधिकारी

-महामंत्री से पूछा- शक्ति केंद्र में कितने बूथ हैं.चुप्पी साध ली।

-कार्यकर्ताओं से पूछा, पार्टी में कब से हैं।

-वोट मांगने का क्या तरीका अपनाते हैं?

---------

होर्डिंग्स देख बराला ने उठाए सवाल

बराला बैठक लेने के लिए जब आर्य सेवा सदन जा रहे थे तो रास्ते में कुछ होर्डिंग्स पर मेयर पद के भावी उम्मीदवार ने अपना फोटो लगा रखा था। बराला ने मंत्री और जिलाध्यक्ष से पूछा कि किसकी अनुमित से ऐसा होर्डिंग्स लगाया गया है। उन्होंने साफ तौर पर इन्कार कर दिया। बैठक के दौरान बराला ने ऐसे भावी उम्मीदवारों को नसीहत दी कि वे संगठन के किसी पदाधकारी का नाम पोस्टर पर न लगाएं।

------

बैठक में मोर्चा अध्यक्षों के तेवर कड़े

मॉडल टाउन में रविवार को पार्टी के प्रभारी अजय गौड़ ने पांच मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। मंडलाध्यक्षों के कामकाज से नाखुश तीन मोर्चा प्रमुखों ने कुछ मंडलाध्यक्षों के नाम गिनवा कर उन्हें बदलने की मांग उठा दी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उनका बचाव करते हुए कहा कि पार्टी में कुछ लोग सिफारिशी हैं। हटाने की बात जब आती है तो वे संगठन से सिफारिश लेकर चले आते हैं। चुनाव को देखते हुए संकेत दिया कि जल्दबाजी में कोई फैसला पार्टी के हित में नहीं होगा।

गौड़ दोपहर 12:30 बजे मॉडल टाउन स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचे। किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा और एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक लेने लगे। बैठक में कार्यकर्ताओं के जरूरी काम काज पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा जो जरूरी कार्य हैं वो समय पर होने चाहिए। युवा मार्चो के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडलों में थोपे गए पदाधिकारी पार्टी गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। उन्हें शिफ्ट करने की इजाजत नहीं मिलती है। संगठन इससे कमजोर हो रहा है। महिला मार्चो की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी उनकी बातों का समर्थन किया। पार्टी के लिए कार्य न करने वाले मंडलाध्यक्षों को बदलने की मांग कर डाली। बैठक में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र जलमाना के दो महामंत्री इस बैठक से नदारद रहे।

-------

प्रभारी मंत्री बोले मंडलाध्यक्ष को फोन लगाओ

मोर्चा अध्यक्षों से शिकायत मिलने के बाद बराला ने एक-दो मंडलाध्यक्षों को फोन लगाने के लिए कहा। फोन उस समय पहुंच से बाहर मिला। मोर्चा अध्यक्षों ने कहा कि ये कोई एक दिन की समस्या नहीं है। विधायक के समर्थन से ये मंडलाध्यक्ष बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.