Ayushman Bharat Scheme: सरकार ने बजट में रखी मोटी रकम, पर Golden card बनाने की रफ्तार धीमी
Ayushman Bharat Scheme के लिए 6400 करोड़ रुपये मिले हैं। पात्रों के गोल्डन कार्ड नहीं बनना योजना को पलीता समान है।
पानीपत [राज सिंह]। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चिकित्सा-स्वास्थ्य के लिए 69 हजार करोड़ का बजट जारी किया है। प्रधानमंत्री आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना (Ayushman Bharat Scheme) के लिए 6,400 करोड़ रुपये मिले हैं। पात्रों के गोल्डन कार्ड नहीं बनना, योजना को पलीता समान है। उम्मीद है कि अब कार्ड बनाने के काम में तेजी आएगी।
सबसे फिसड्डी फरीदाबाद, मेवात, रोहतक और पानीपत
आयुष्मान भारत योजना के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के पांच जिले चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, झज्जर, अंबाला और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं, जिन्होंने तीस फीसद से अधिक पात्रों के गोल्डन कार्ड बना दिए हैं। बाकी के 17 जिले इससे नीचे ही रहे हैं। जबकि योजना को लागू हुए सवा साल बीत चुके हैं। सबसे फिसड्डी फरीदाबाद, मेवात, रोहतक और पानीपत हैं।
पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल कार्ड बनाने में नहीं ले रहे रुचि
आयुष्मान भारत-2018 के पानीपत में तीन लाख 71 हजार 879 सदस्य योजना के पात्र हैं। 31 जनवरी 2020 तक 18.90 फीसद के ही कार्ड बन सके हैं। पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल कार्ड बनाने में कम रुचि ले रहे हैं।
जिला | इतने बनने हैं कार्ड | इतने बने |
चरखी दादरी | 78151 | 34804 |
कुरूक्षेत्र | 3,29,103 | 1,17,025 |
झज्जर | 1,78,690 | 61142 |
अंबाला | 3,11,467 | 94663 |
महेंद्रगढ़ | 2,08,158 | 63141 |
हिसार | 4,70,047 | 1,43,349 |
कैथल | 3,87,709 | 1,15,451 |
रेवाड़ी | 2,05,191 | 61019 |
युमनानगर | 4,50,846 | 1,29,802 |
पंचकूला | 1,13,871 | 32773 |
जींद | 3,92,029 | 1,06,070 |
करनाल | 5,59,658 | 1,47,884 |
फतेहाबाद | 3,07,809 | 78170 |
सोनीपत | 3,84,410 | 87446 |
पलवल | 3,16,105 | 69531 |
गुरूग्राम | 3,58,601 | 76,286 |
सिरसा | 4,02,301 | 83205 |
भिवानी | 4,14,832 | 81417 |
पानीपत | 3,71,879 | 70370 |
रोहतक | 3,03,675 | 56159 |
मेवात | 3,31,005 | 57417 |
फरीदाबाद | 5,42,436 | 76086 |
रोजाना बन रहे लगभग 700 गोल्डन कार्ड
आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रबंधक सोहन सिंह ग्रोवर का कहना हैै कि यह बात सही है कि गोल्डन कार्ड धीमी गति से बने। वर्ष 2020 में स्पीड पकड़ी है। 12 प्राइवेट अस्पताल भी अब कार्ड बनाने लगे हैं। प्रत्येक गांव में अटल सेवा केंद्रों पर पात्रों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। आशा वर्कर पात्रों के घर जाकर उन्हें प्रेरित कर रही हैं। अब रोजाना करीब 700 गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें