Move to Jagran APP

जींद में आश्रम संचालक करता था छेड़छाड़, खुद कोर्ट पहुंच गईं किशोरियां

शाति बाल आश्रम से हुई दोनों किशोरियां कोर्ट पहुंच गईं और आश्श्रम संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 02:22 PM (IST)
जींद में आश्रम संचालक करता था छेड़छाड़, खुद कोर्ट पहुंच गईं किशोरियां
जींद में आश्रम संचालक करता था छेड़छाड़, खुद कोर्ट पहुंच गईं किशोरियां

जागरण संवाददाता, जींद : शाति बाल आश्रम से बृहस्पतिवार को लापता हुई दोनों किशोरियां शुक्रवार सुबह खुद ही अदालत पहुंच गई। अदालत में दिए बयान में उन्होंने आश्रम संचालक दिनेश पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया है। वहीं किशोरियों कों नारी निकेतन करनाल भेज दिया गया। उधर, आश्रम की गतिविधियों को जानने के लिए देर रात तक डीएसपी रामभज व जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय की टीम वहीं मौजूद रही।

loksabha election banner

बता दें कि उक्त दोनों किशोरियों में से एक पूर्व में गाव निर्जन स्थित आश्रम में रहती थी। उसने एक माह पहले आश्रम संचालक राममेहर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद से वह शाति बाल आश्रम में रह रही थी। वह और दूसरी किशोरी बृहस्पतिवार को आश्रम से कहीं चली गई थी। इस पर आश्रम के संचालक दिनेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस में संदिग्ध हालात में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। इनमें एक किशोरी जुलाना थाना क्षेत्र के गांव की है और दूसरी शहर थाना क्षेत्र की है। दिनेश ने बताया कि दोनों शाम को घूमने के लिए पार्क में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि किशोरियों ने अदालत में जो बयान दर्ज कराए हैं, उनकी कॉपी मिलने के बाद ही वे कुछ कह सकती हैं। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.