गुंजन और विशु का राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयन
जागरण संवाददाता, पानीपत आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की दो हॉकी खिलाड़ियों का रोहतक में ट्रा
जागरण संवाददाता, पानीपत
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की दो हॉकी खिलाड़ियों का रोहतक में ट्रायल के दौरान राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से 1 फरवरी तक गुजरात के गांधी नगर में होगी।
स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रोहतक में 23 जनवरी को ट्रायल हुए थे, जिसमें प्रदेश की 300 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया। विद्यालय की 10वीं कक्षा की गुंजन और विशु ने राष्ट्रीय हॉकी की 16 खिलाड़ियों की टीम में अपना स्थान बनाया। राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता 27 जनवरी से 1 फरवरी तक गाधी नगर गुजरात में होगी।
प्रबध्ाक समिति की ओर से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला और प्रबधक कमल किशोर ने छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने इस चयन का श्रेय कोच जय भगवान को देते हुए कहा कि वे इस प्रतियोगिता में प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन करेंगी।