विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्कल में अभियान से बदल रही है 33 केवी सब स्टेशनों की सूरत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 08:30 PM (IST)

पानीपत बिजली निगम की ओर से फीडरों को फाल्ट फ्री बना निर्बाध बिजली सप्लाई देने के साथ सब स्टेशनों की सूरत बदलने का काम भी हो रहा है।

सर्कल में अभियान से बदल रही है 33 केवी सब स्टेशनों की सूरत
सर्कल में अभियान से बदल रही है 33 केवी सब स्टेशनों की सूरत

जागरण संवाददाता, पानीपत : बिजली निगम की ओर से फीडरों को फाल्ट फ्री बना निर्बाध बिजली सप्लाई देने के साथ सब स्टेशनों की सूरत बदलने का काम भी हो रहा है। सर्कल में शुरुआती तौर पर ग्रामीण आंचल में बने 33 केवी सब स्टेशनों की सूरत बदली जा रही है। जहां जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलने से लेकर बिल्डिग की मरम्मत, पेंट, सफाई व पौधे लगा हरियाली के साथ गार्डन तक बनाए जा रहे हैं। ताकि सब ठीक से रहे।

एसई एसएस ढुल ने दैनिक जागरण को बताया कि सर्कल में कई 33 केवी सब स्टेशनों बिल्डिग के साथ उपकरण काफी पुराने हो चुके थे। कर्मचारियों को ड्यूटी तक में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में सब स्टेशनों की सूरत बदलने का अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर कर्मचारी भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ग्रामीण एरिया के सब स्टेशनों को चुना गया है। जहां अभियान चलाकर काम किया जाता है। सर्कल में इसका बड़ा उदाहरण 33 केवी सब स्टेशन नोहरा है। वहां न केवल बिल्डिग की मरम्मत करने के अलावा पुराने हो चुके सभी उपकरणों को बदला गया है, बल्कि साफ सफाई व पेंट कर पौधे लगा गार्डन तक बनाया गया।

ट्रांसफार्मरों के सभी पुराने उपकरण भी बदले

एसई ने बताया कि अभियान चलाकर नोहरा सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मरों के कंट्रोल पैनल, सीटी, वीसीबी, जम्पर, ट्रिपिग सिस्टम, इंसुलेटर सहित अन्य उन सभी उपकरणों को बदला गया, जो पुराने होने पर जर्जर हो चुके थे। साथ ही सब स्टेशन प्रांगण में खड़ी जंगली घास, झाड़ी को साफ करने के अलावा मलबे आदि को हटाया गया। उन्होंने कहा कि सब स्टेशनों की सूरत बदलने को लेकर अभियान लगातार चलेगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सब स्टेशन प्रांगण में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को बनाकर रखना है। ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।