अनिल विज ने केरल बाढ़ मामले में राहुल गांधी पर बोला हमला
जेएनएन, अंबाला : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
जेएनएन, अंबाला : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते कहा कि वे पहले विदेश में जाकर देश की किरकिरी करवाते हैं। फिर अब वह फ्लड टूरिज्म पर निकले हैं। केरल में हालात सामान्य होने के बाद राहुल को लोगों का दुख-दर्द याद आया है। पत्रकारों को अशोक तंवर द्वारा विज पर जानबूझकर उनके कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने के आरोप लगाने की बात पर विज ने अशोक तंवर को वीडियो रिकार्डिंग का हवाला देकर उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। कहा कांग्रेसियों को जन्म से ही झूठ बोलने की घुट्टी पिलाई जाती है। ।
हुड्डा पर भी साधा निशाना
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह द्वारा सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 से 60 करने की बात पर विज ने जवाब दिया कि हुड्डा अब रिटायर हो चुका है। जब वह खुद दस साल मुख्यमंत्री रहा तब 60 साल उम्र क्यों नहीं की। दरअसल कांग्रेस अब हरियाणा में कोई पार्टी ही नहीं रह गई है क्योंकि सबके अलग-अलग गुट बने हुए है।