Move to Jagran APP

कई जिलों में बूंदाबांदी के बाद अब कोहरा बरपाएगा कहर

पहाड़ों में बर्फबारी से एकाएक ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे एकाएक ठंड बढ गई। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह भी कई जिलों में धुंध छाई।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 12:47 PM (IST)
कई जिलों में बूंदाबांदी के बाद अब कोहरा बरपाएगा कहर
कई जिलों में बूंदाबांदी के बाद अब कोहरा बरपाएगा कहर

जागरण संवाददाता, पानीपत : पहाड़ों में बर्फबारी से एकाएक ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह ठंड बढऩे से लोगों गर्म कपड़ों में नजर आए। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह भी धुंध छाई रही। दो अंक अधिकतम तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। अब दिन में भी सर्दी में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी में और अधिक इजाफा होगा। 14 दिसंबर तक कोहरा घना पडऩे की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है जिस कारण भी सर्दी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे मौसम में सर्द हवाएं सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। 
कुरुक्षेत्र में गिरे ओले
वहीं दोपहर बाद कुरुक्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। ओले गिरने से ठंड और ज्यादा बढ गई। इससे लोग घरों में दुबक गए बाजार सूने हो गए। तापमान में एकदम से गिरावट आ गई। इसके अलावा कई जिलों में भी घने बादल छाए रहे। पानीपत सहित जीटी रोड बेल्ट पर कई जगह बूंदाबांदी हुई। 
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान
सर्दी का मौसम हालांकि हेल्दी मौसम होता है, लेकिन ठंडक लगने से बचना जरूरी है। मौसम बच्चों, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनाएं। बुजुर्गों को भी बाहर निकलने से बचना चाहिए। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा सकता है। 

loksabha election banner

बाजारों में बढ़ी रौनक

ठंड बढऩे से एकाएक बाजारों में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोग ऊनी वस्त्र खरीदने के लिए दौड़ रहे हैं। शॉल, कंबल और रजाइयों की मांग बढ़ गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.