भाजपा से भी टिकट की रेस में रहे एडवोकेट कृष्ण आज भरेंगे नामांकन
एडवोकेट कृष्ण कुमार आप और जजपा के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। गठबंधन ने करनाल लोकसभा सीट से उनके नाम पर मुहर लगाकर चुनावी रण में उतार दिया है।
जासं, पानीपत : एडवोकेट कृष्ण कुमार आप और जजपा के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। गठबंधन ने करनाल लोकसभा सीट से उनके नाम पर मुहर लगाकर चुनावी रण में उतार दिया है। करनाल में सोमवार को नामांकन भरेंगे। इससे पहले भाजपा से भी टिकट लेने की रेस में शामिल रहे।
जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी गठबंधन में आप के खाते में करनाल लोकसभा की सीट आई है। एडवोकेट कृष्ण कुमार पानीपत में पालिका बाजार के प्रधान पद पर हैं। राजनीति में उनका कोई खास अनुभव नहीं है। टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सेक्टर 29 पार्ट-2 में एक बीते 24 मार्च को अग्रवाल बिरादरी की बैठक बुलाकर प्रतिनिधित्व करने का प्रस्ताव रखा। बिरादरी के लोगों का समर्थन मिलने पर भाजपा से टिकट के लिए संगठन कार्यालय रोहतक और भाजपा मुख्यालय दिल्ली तक की दौड़ लगाई। संगठन के नेताओं ने पार्टी सदस्यता का आंकलन कर टिकट की रेस से बाहर कर दिया। आप की टिकट पर चुनाव लड़ने का बीज भी सेक्टर 29 में बुलाई गई बैठक से ही अंकुरित होने लगा था। विकल्प के तौर पर बिरादरी के लोगों से सलाह मशविरा कर आप का दामन थाम लिया। समालखा में इनकी सुसराल है। पानीपत शहर और करनाल की असंध व घरौंडा विधानसभा को पैतृक बताकर चुनावी रण में उतरेंगे। सरकारी रिकार्ड में नाम कृष्ण कुमार लिखा है।
जिला बार में करते हैं प्रैक्टिस
कृष्ण कुमार ने कुरुक्षेत्र यूनिर्विसटी से एमबीए की। इसके बाद मध्यप्रदेश से एलएलबी की डिग्री हासिल की। पानीपत कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के साथ एलिवेटेड हाईवे के नीचे ब्यूटीफिकेशन में अपना योगदान दिया। लालबत्ती चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट बनाने पर 20 लाख रुपये खर्च कर सुíखयों में आ गए।
करनाल लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार को 11 बजे टोल प्लाजा पर समर्थकों के साथ एकत्र होंगे। दोपहर 12 बजे के बाद करनाल पहुंच कर नामांकन भरेंगे। सभी बिरादरी के लोग उनके साथ रहेंगे।