Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में किसानों के मंत्रियों और विधायकों के घेराव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों ने मंत्रियों और विधायकों का घेराव किया। किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। किसानों के फसल खरीद न होने पर विरोध को देखते हुए लिया फैसला। कुरुक्षेत्र में 16 ड्यूटी मजिस्‍ट्रेट नियुक्‍त किए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 05:04 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में किसानों के मंत्रियों और विधायकों के घेराव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
कुरुक्षेत्र में विधायक का घेराव करते किसान।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। किसानों के मंत्रियों और विधायकों के आवास का घेराव की आड़ में असामाजिक तत्व शाति एवं कानून व्यवस्था भंग कर सकते हैं। ऐसे इनपुट मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधीश ने मामले को गंभीरता लेते हुए 16 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके साथ किसानों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ सभी उपमंडलों में एसडीएम अपने संबंधित क्षेत्र के ओवरआल इंचार्ज होंगे।

loksabha election banner

जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने जारी आदेशों में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत फसल की खरीद शुरू होने तक तुरंत प्रभाव से 16 अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू करने का फैसला लिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भाजपा-जजपा के मंत्रियों, विधायकों व मंडी सचिवों का घेराव करने का वीडियो जारी किया है।

इस दौरान किसानों की आड़ में असामाजिक तत्व उग्र होकर कोई भी कदम उठाकर शांति व कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए जिला कुरुक्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ 16 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था से कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ नहीं कर सकता। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें। किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लें। इसको गंभीरता से लेकर तुरंत एक्शन लिया जाएं। माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों पर पैनी नजर है।

यहां इसको लगाया

उप पुलिस अधीक्षक शहर कुरुक्षेत्र के लिए बीडीपीओ पिपली, उप पुलिस अधीक्षक लाडवा के लिए उपमंडल अभियंता पंचायती राज लाडवा, उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद के लिए बीडीपीओ शाहाबाद, उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए बीडीपीओ पिहोवा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र के लिए जिला वन मंडल अधिकारी कुरुक्षेत्र, थाना शहर थानेसर के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, प्रबंधक थाना केयूके के लिए जिला नगर योजनाकार कुरुक्षेत्र, प्रबंधक थाना कृष्णा गेट थानेसर के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र, प्रबंधक थाना सदर थानेसर के लिए रेडक्रास सोसाइटी के सहायक सचिव व थाना लाडवा के लिए सचिव मार्किट कमेटी लाडवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

थाना क्षेत्रों में भी मजिस्ट्रेट नियुक्त

डीसी ने बताया कि थाना शाहबाद के लिए मुख्य लेखा अधिकारी शुगर मिल शाहाबाद, थाना बाबैन के लिए यूएचबीवीएन बाबैन के उपमंडल अभियंता, थाना इस्माईलाबाद के लिए कृषि विभाग पिहोवा के उपमंडल अभियंता, थाना झांसा के लिए पंचायती राज इस्माईलाबाद के उपमंडल अभियंता, थाना पिहोवा शहर के लिए सचिव नगर पालिका पिहोवा, थाना पिहोवा सदर के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.