Move to Jagran APP

Kurukshetra Geeta Festival में पहुंची अमीषा पटेल, जानिए क्या रहा खास

अमीषा पटेल ने श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह का प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विहोर किया। उन्होंने करीब दो घंटे तक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 12:11 PM (IST)
Kurukshetra Geeta Festival में पहुंची अमीषा पटेल, जानिए क्या रहा खास
Kurukshetra Geeta Festival में पहुंची अमीषा पटेल, जानिए क्या रहा खास

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पेटल ने बुधवार देर सांय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के मुख्य पंडाल में गीता जयंती के लिए तैयार किया श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह के प्रसंग की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विहोर कर दिया। 

loksabha election banner

अमीषा पटेल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा सरकार की तरफ से जैसे ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए निमंत्रण मिला, उसी समय कुरुक्षेत्र की कर्मभूमि पर हुए भगवान श्रीकृष्ण को जहन में रखकर नृत्य नाटिका तैयार करने का मन बनाया और समय रहते श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह प्रंसग नृत्य नाटिका को तैयार किया गया। 

Kurukshetra Geeta Festival

भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और रुकमणी के विवाह प्रसंग दिखाया

इस नृत्य नाटिका में दो घंटे के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और रुकमणी के विवाह प्रसंग को दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मंच पर रुकमणी हरण स्वयंवर को दिखाया। श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अर्पित शर्मा की प्रस्तुति ने भी रंग जमाए रखा। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बेहतरीन श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह की प्रस्तुती देकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। यह प्रस्तुती गीता ग्रुप ऑफ मुंबई की तरफ से दी गई और इसकी निर्माता और निर्देशक प्रांजली शर्मा, इस ग्रुप के चेयरमैन डा. एसपी शर्मा के मार्गदर्शन में इन कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

 Kurukshetra Geeta Festival

उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक उल्लेख को अपने जीवन में धारण करना जरुरी है। इन मूल्यों को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है। यह हरियाणा प्रदेश का सौभाग्य है कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश इस ऐतिहासिक और गौरवशाली भूमि कुरुक्षेत्र में ही दिए गए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य विजय नरूला मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.