Move to Jagran APP

यमुनानगर में अनियंत्रित होकर 60 सवारियों से भरी बस पलटी, मची अफरातफरी, आठ घायल

हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रि‍त होकर बस पलट गई। बस में 60 सवारियां बैठी हुई थीं। बस पलटते ही अफरातफरी मच गई। हादसे में आठ लाग घायल हो गए। हादसा औरंगाबाद पुलिस के पास हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 11:09 AM (IST)
यमुनानगर में अनियंत्रित होकर 60 सवारियों से भरी बस पलटी, मची अफरातफरी, आठ घायल
औरंगाबाद पुलिया पर सवारियों से भरी बस पलट गई।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में औरंगाबाद पुलिया पर सवारियों से भरी बस पलट गई। जिसमें आठ सवारियां घायल हुई है। यह बस उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सवारियां लेकर आ रही थी। इसमें अधिकतर फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले कामगार व उनके परिवार के लोग थे। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को बस से निकाला और उन्हें अस्पताल में भिजवाया। बस में करीब 60 सवारियां थी। अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से निजी बस में कामगारों को लाया जा रहा था। इस बस में पंचकूला, हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जाने वाले कामगार थे। सुबह करीब पांच बजे जब बस औरंगाबाद पुलिया के पास पहुंची, तो बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से बाई ओर सड़क किनारे पलट गई। जैसे ही बस पलटी चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस व राहगीरों ने मिलकर बस से सवारियों को बाहर निकाला। जिसमें आठ सवारियों को गंभीर चोटें लगी थी।

इनको भिजवाया गया अस्पताल

बस पलटने से हुए हादसे में बबीता, मुकेश, अनिता, रवि, आकाश, ऊषा, मीना व जैनो देवी को गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि बिजेंद्र व देवी सिंह के हाथ में हल्की चोट लगी। बिजेंद्र व देवी सिंह का आरोप है कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था। लगातार वह कट मार रहा था। जिस वजह से ही बस अनियंत्रित हुई। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। किसी को अधिक गंभीर चोट नहीं लगी है।

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

बुधवार को भी नए बाइपास पर इसी तरह से हादसा हुआ। घने कोहरे में कई वाहन आपस में टकरा गए थे। जिसमें दो बसें भी टकराई थी। सात सवारी घायल हुई थी। हालांकि गति कम होने की वजह से सवारियों को अधिक चोट नहीं लगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.