Move to Jagran APP

शादी के एक साल बाद ही विवाहिता की मौत, दहेज की भूख बनी वजह Panipat News

यमुनानगर में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कराया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 12:49 PM (IST)
शादी के एक साल बाद ही विवाहिता की मौत, दहेज की भूख बनी वजह Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव खुर्दी में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। उसके साथ हर रोज मारपीट होती थी। जिससे वह परेशान थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने ही उसे मारा है। पुलिस ने फिलहाल पति समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 

loksabha election banner

थानाछप्पर एरिया के गांव महरमपुर निवासी युवती की शादी एक वर्ष पहले खुर्दी के युवक के साथ हुई थी। अभी तक उनके पास कोई बच्चा भी नहीं था। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह भी उनकी बेटी से इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बारे में उनकी बेटी ने बताया था। जब तक वह यहां पहुंचे। उनकी बेटी मर चुकी थी। आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। 

वहीं पति का कहना है कि कोई विवाद नहीं हुआ था। सुबह सभी ने साथ में ही नाश्ता किया था। इसके बाद वह ड्यूटी पर फैक्टरी में चला गया था। परिवार के अन्य लोग घर पर थे। इसी दौरान पत्नी कमरे में चली गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो उनकी मां व भाभी ने आवाज दी। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसे उतारकर वह अस्पताल में भी लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत बता दिया। इसके बाद वापस गांव में लेकर आ गए। इस बीच मायके वाले पहुंच गए। फिर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखवीर ङ्क्षसह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति, उसकी मां, पिता समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

मानसिक परेशानी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान 

जगाधरी की शांति कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के देवरिया के खुशीनगर का रहने वाला था और यहां पर मेटल फैक्टरी में नौकरी करता था। चार साल से वह यहां कार्य कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। वहीं बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। किसी से बात भी नहीं कर रहा था। 

व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान 

पुराना हमीदा निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हमीदा चौकी इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि मृतक की शादी हो चुकी थी। उसके पास तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। परिवार ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। इसकी वजह से उसकी पत्नी उसे टोकती थी। रात को भी वह शराब पीकर आया था। जिस पर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसे उल्टी लगने लगी, तो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.