पानीपत के सरकारी स्कूल में एयर गन लेकर पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप; बुलानी पड़ी पुलिस
पानीपत के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र खिलौना पिस्तौल (एयर गन) लेकर पहुंचा, जिससे अन्य छात्र घबरा ...और पढ़ें
-1793642067497_m.webp)
पानीपत के सरकारी स्कूल में एयर गन लेकर पहुंचा छात्र। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है
HighLights
नौवीं का छात्र स्कूल में एयर गन लेकर पहुंचा।
अन्य छात्रों ने अध्यापकों को सूचना दी।
पुलिस ने छात्र के बैग से एयर गन बरामद की।
जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के एक सरकारी स्कूल में उस समय दहशत फैल गई, जब नौवीं कक्षा का एक छात्र अपने बैग में खिलौना नुमा पिस्तौल लेकर पहुंच गया। छात्र के बैग में पिस्तौल देखकर अन्य विद्यार्थी घबरा गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अध्यापकों को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
छात्र स्कूल में अपने बैग में पिस्तौल लेकर आया था। जब अन्य विद्यार्थियों ने उसके बैग में पिस्तौल देखी तो उन्होंने इसकी जानकारी अध्यापकों को दी। अध्यापकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के बैग की जांच की तो उसमें एयर गन मिली।
पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह इस पिस्तौल को कबाड़ी की दुकान से उठाकर लाया था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि छात्र के बैग से एयर गन मिली है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।