विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली की रात को इंश्योरेंस कंपनी से रुपये ऐंठने के लिए किराये की फैक्ट्री में लगवाई आग

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 06:28 PM (IST)

एक उद्यमी ने किराये की फैक्ट्री की 1.50 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस राशि हड़पने के लिए दीपावली की रात को माल में आग लगवा दी। फैक्ट्री मालिक ने मामला दर्ज करा दिया है।

दीपावली की रात को इंश्योरेंस कंपनी से रुपये ऐंठने के लिए किराये की फैक्ट्री में लगवाई आग
दीपावली की रात को इंश्योरेंस कंपनी से रुपये ऐंठने के लिए किराये की फैक्ट्री में लगवाई आग

जागरण संवाददाता, पानीपत : एक उद्यमी ने किराये की फैक्ट्री की 1.50 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस राशि हड़पने के लिए दीपावली की रात को माल में आग लगवा दी। फैक्ट्री मालिक ने मामला दर्ज करा दिया है।

सेक्टर-12 के उमेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी चौटाला रोड कर्मयोगी गोशाला के पास फैक्ट्री है। उन्होंने फैक्ट्री करनाल के अराइपुरा के राजेश कुमार गुप्ता को किराये पर दे रखी है। राजेश ने फैक्ट्री में गोयल इंटरप्राइजिज के नाम से काटन का काम कर रखा है। आरोप है कि चार अक्टूबर को दीपावली को रात करीब एक बजे इंश्योरेंस कंपनी से धोखे से रुपये ऐंठने के लिए राजेश ने जान बूझकर फैक्ट्री में आग लगवा दी। इससे मशीनरी का कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि शैड जलने से उसका 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि राजेश ने फैक्ट्री की बिल्डिग का 10 लाख रुपये, प्लाट एवं मशीनरी का 70 लाख रुपये और तैयार माल का 70 लाख रुपये का बीमा करा रखा है। उस रात्रि फैक्ट्री में केवल 10 लाख रुपये का माल पड़ा हुआ था। उसके नुकसान की भरपाई कराई जाए। इस बारे में सेक्टर-29 थाना प्रभारी अंकित का कहना है कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।