Move to Jagran APP

भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी में कलह, जिला संयोजक समेत एक दर्जन सदस्यों ने छोड़ा संगठन

सत्ताधारी भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सदस्यता शुल्क का हिसाब नहीं देने पर कलह छिड़ गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 07:25 PM (IST)
भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी में कलह, जिला 
संयोजक समेत एक दर्जन सदस्यों ने छोड़ा संगठन
भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी में कलह, जिला संयोजक समेत एक दर्जन सदस्यों ने छोड़ा संगठन

जागरण संवाददाता, पानीपत : सत्ताधारी भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सदस्यता शुल्क का हिसाब नहीं देने पर कलह छिड़ गया है। एबीवीपी के जिला, नगर और कॉलेज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और विभाग के दायित्वान कार्यकर्ताओं पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

नगर अध्यक्ष मनोज राणा और जिला संयोजक सुनील ¨सहमार शुक्रवार को सरकारी विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विभाग के कुछ दायित्ववान कार्यकर्ता कुछ कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कपूर ने बताया कि एबीवीपी में संघर्षशील कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में गत वर्ष सदस्यता अभियान चलाया गया था। उस वक्त 5 रुपये शुल्क रखा गया। यह शुल्क कॉलेज छात्रों के हितों पर खर्च करने के लिए निर्धारित किया था। अब हिसाब देना उचित नहीं समझा जाता।

सुनील ¨सहमार के साथ कई पदाधिकारियों ने छोड़ा संगठन

जिला संयोजक सुनील ¨सहमार ने अनदेखी से नाखुश होकर संगठन को छोड़ दिया है। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुनील कपूर, यशबीर गौतम, मतलौडा नगर इकाई, इसराना नगर इकाई, पानीपत नगर से नगर अध्यक्ष, सह मंत्री, आर्य कॉलेज और आइबी कॉलेज के प्रमुख ने भी एबीवीपी को छोड़ दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.