चोरी के आभूषण नहीं खरीदे तो दिनदहाड़े ज्वेलर को मार दी कैंची Panipat News
यमुनानगर में एक ज्वेलर को कैंची घोंप दी गई। आरोपित सोने की चेन की मांग कर रहा था। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के विष्णु नगर इलाके में एक ज्वेेेलर को दुकान में घुसकर कैंची घोंप दी गई। वहीं बीच बचाव करने आए कर्मचारी से भी मारपीट की। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ज्वेलर्स गुलशन कुमार ने बताया कि विष्णु नगर में टिंकू ज्वेलर्स नाम से उसकी दुकान है। सुबह करीब 11 बजे एक युवक दो युवतियों के साथ आया था। उसने सोने की चेन वापस करने को कहा। जब उससे पूछा कि कौन से चेन तो वह झगड़ पड़ा। उसने जेब से कैंची निकाली और पेट में मारने के लिए बढ़ा। किसी तरह से बचाव किया तो हाथ में कैंची मार दी। कर्मचारी बचाव में आया तो उसको पीटा।
आरोपित से बचने का प्रयास करता ज्वेलर।
पहले भी आया था सोने के आभूषण बेचने
ज्वेलर गुलशन ने बताया कि आरोपित करीब 22 दिन पहले सोने के आभूषण बेचने आया था। लेकिन उसने लेने से मना कर दिया। उसे शंका थी कि आरोपित चोरी करके आभूषण लाया है। बृहस्पतिवार को दुकान में आया तो उसे पहचान गया था। पीडि़त ने बताया कि उससे कभी उसने आभूषण नहीं लिए, बावजूद न जाने किस चैन की बात कर रहा था। वहीं पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप