जींद में 288 लीटर देसी घी सील, रसगुल्लों की चासनी में तैर रहे मक्खी-मच्छर; 13 क्विंटल मिठाइयां तबाह
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए हरियाणा के छह जिलों में छापेमारी की। इस दौरान जींद ...और पढ़ें

त्योहारों पर दैनिक जागरण ने चलाया है विशेष अभियान (फाइल फोटो)
HighLights
जींद में 288 लीटर देसी घी और रिफाइंड सील
कैथल-अंबाला में 13 क्विंटल मिठाइयां नष्ट की गईं
त्योहारों पर मिलावट रोकने को विभाग की छापेमारी
जागरण टीम, पानीपत। त्योहरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी तेज कर दी है। सोमवार को पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल और अंबाला में सैंपल लिए गए। कैथल में सीएम फ्लाइंग की टीम ने 500 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जींद के पिल्लूखेड़ा में दो गादामों से 288 लीटर देसी घी और 162 लीटर रिफाइंड सील कर दिया।
अंबाला में 800 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए। पानीपत में 140 किलोग्राम डोडा बर्फी और 50 किलो की चासनी नष्ट कराई। दैनिक जागरण ने मिलावट के खिलाफ 'मिलावट रुके-जीवन बचे' तीन दिवसीय अभियान चलाया हुआ है।
जींद के पिल्लूखेड़ा में श्री श्याम मिल्क फूड और तायल ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश दी गई। गोदाम में पंजाब देसी घी के नाम से रैपर मिले। गोदाम में घी भरने के लिए प्लास्टिक की पांच-पांच किलो की बाल्टियां भी मिलीं।
288 लीटर घी सील
श्री श्याम मिल्क फूड में 126 लीटर देसी घी व 90 लीटर रिफाइंड पाया गया। सैंपल लेकर सील कर दिया गया। तायल ट्रेडिंग प्रतिष्ठान पर 72 लीटर रिफाइंड व देसी घी संदिग्ध पाया गया। टीम ने दोनों स्थानों से 288 लीटर घी व 162 लीटर रिफाइंड के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया।
कैथल में सड़े और फंफूद लगी 500 किलो मिठाइयां नष्ट जींद रोड स्थित अतिरिक्त मंडी के सामने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की। अंकित कुशवाहा मिष्ठान भंडार सड़े-गले रसगुल्लों पर मक्खियां भिनभिना रही थी। खाद्य सामग्री भी गंदगी में पड़ी मिली।
500 किलो मिठाइयां नष्ट
टीम ने मौके पर तीन सैंपल भरे। इसके अलावा 200 किलोग्राम बर्फी, 200 किलोग्राम रसगुल्ले और 100 किलोग्राम मिल्क केक मौके पर नष्ट किया गया। मिष्ठान भंडार के मालिक अंकित कुशवाहा और राजकुमार ने बताया कि वे सही सामग्री प्रयोग करते हैं, जैसे उनकी सेंपलिंग हुई है, इस तरह शहर की अन्य दुकानों पर भी सेंपलिंग होनी चाहिए। अं
बाला में रसगुल्ले भरे ड्रम में मिलीं मरी मक्खियां, आठ क्विंटल नष्ट छावनी के खुड्डा स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में चंडीगढ़ से आए खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक पृथ्वी सिंह ने छापामारी की। करीब आठ क्विंटल रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। टीम ने रसगुल्लों के सैंपल भी लिये। पानीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 140 किलो डोडा बर्फी और 50 किलो चीनी चासनी नष्ट कराई और दो सैंपल लिये।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।