जानिये, आज 3 मार्च को शहर में क्या कार्यक्रम, कब लगेंगे बिजली कट
काम के चलते घंटों बाधित रहेगी बिजली सप्लाई। उधर आज नगर निगम के हाउस की बैठक लघु सचिवालय में होगी। निगम में भ्रष्टाचार और जेबीएम कंपनी की लापरवाही का मामला उठेगा। मेयर ने एक दिन पहले ही मारा था छापा।
पानीपत, जेएनएन। बिजली निगम की तरफ से मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को पानीपत सर्कल में 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13-17 व 33 केवी सब स्टेशन कुटानी से चलने वाले कई फीडरों पर सप्लाई घंटों के लिए बाधित रहेगी।
1-33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 13-17 से चलने वाले 11 केवी फीडर सेक्टर छह की सप्लाई दोपहर ग्यारह से तीन बजे तक बाधित रहेगी। इससे जीटी रोड व यमुना एनक्लेव एरिया प्रभावित होगा।
2-33 केवी सब स्टेशन कुटानी से चलने वाले 11 केवी फीडर जगन्नाथ की सप्लाई दोपहर ग्यारह से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। इससे श्रीराम चौक, जन्नाथ विहार, देसराज कालोनी, देवी मूर्ति कालोनी, भावना चौक, न्यू रमेश नगर, विजय नगर, टीएफ, राज नगर, महादेव कालोनी की सप्लाई बंद रहेगी।
योग शिविर
देवी मंदिर में योग शिविर, सुबह सात बजे से शुरू होगा
धरना
कृषि कानून के विरोध में धरना टोल प्लाजा पर सुबह नौ बजे से
जूडो प्रतियोगिता
सेक्टर 7 स्थित गुरुकुल एकेडमी में जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता, सुबह दस बजे से
परिवार पहचानपत्र
विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में परिवार पहचानपत्र संबंधी निशुल्क कार्य, सुबह दस बजे से
निगम हाउस की बैठक
लघु सचिवालय में निगम के हाउस की बैठक, तीसरे पहर तीन बजे से