Move to Jagran APP

Femina Miss Grand India 2020: सुंदरता में हरियाणा का जलवा, देश में छा गई जींद की बेटी मनिका

Femina Miss Grand India 2020 हरियाणा के जींद गांव की बेटी मनिका श्‍योकंद ने फेमिना मिस ग्रांड इंडिया-2020 का खिताब जीता। हरियाणा की बेटी मनिका श्‍योकंद ने एक बार फ‍िर देश में नाम रोशन किया। सुंदरता में एक और खिताब हरियाणा के नाम हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 03:00 PM (IST)
Femina Miss Grand India 2020: सुंदरता में हरियाणा का जलवा, देश में छा गई जींद की बेटी मनिका
जीत की खुशी जाहिर करतीं मनिका श्‍योकंद।

जींद, जेएनएन। Femina Miss Grand India 2020: फेमिना मिस ग्रांड इंडिया-2020 का खिताब हरियाणा के जींद की बेटी मनिका श्‍योकंद ने जीता। मनिका उचाना कलां की रहने वाली हैं। अब वे मिस वर्ल्‍ड के लिए हिस्‍सा लेंगी।

loksabha election banner

मूल रूप से जींद के उचाना कलां और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहीं मनिका श्योकंद ने मॉडलिंग में कदम रखा था। मनिका ने दो साल पहले अपनी बड़ी बहन के कहने पर मॉडलिंग ज्‍वाइन की। इसके बाद उनके कदम नहीं रुके। एक के बाद एक खिताब अपने नाम करती गईं।

जानिए उनका सफर

सबसे पहले मनिका ने मिस हरियाणा का खिताब जीता था। उसके बाद मुंबई में मिस इंडिया के लिए पार्टिसिपेट किया। यहां उनका सेलेक्‍शन टॉप 15 पार्टिसिपेंट में हुआ। उसके बाद मिस इंडिया का खिताब उनके नाम हुआ।

बीटेक के बाद एमबीए किया

25 वर्षीय मनिका ने बीटेक किया। केमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद एमबीए में दाखिला लिया। लगभग एक साल तक नोएडा में रहकर जॉब की। 2019 में नौकरी छोड़ दी। इसके बाद मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। इस फैसले में उनके साथ बड़ी बहन कनिका ने भी दिया।

पिता ने कहा गर्व है बेटी पर

मनिका की उपलब्धि पर उनके पिता सूरजमल श्‍योकंद और मां ममता श्‍योकंद ने खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि उन्‍हें अपनी बेटी पर गर्व है। वहीं मोनिका ने कहा कि अब उनका लक्ष्‍य मिस वर्ल्‍ड है।

मानुषी छिल्‍लर।

इससे पहले हरियाणा की बेटी मानुषी बनी थी मिस वर्ल्‍ड

इससे पहले भी हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्‍लर ने विश्‍व में नाम रोशन किया था। मानुषी छिल्‍लर ने 2017 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता था। यह प्रतियोगिता चीन में हुई थी। मानुषी से पहले प्रिंयका चोपड़ा ने साल 2000 में इस खिताब को अपने नाम किया था।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.