रिद्धी सिद्धी जागरण मंच ने बांटे 500 मास्क
कोरोना से बचाने के लिए रिद्धी सिद्धी जन जागरण मंच लोगों को जागरूक कर रहा है। मंच की संयोजक शशि लूथरा ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए मास्क तैयार कर लोगों में बांट रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 07:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिद्धी सिद्धी जन जागरण मंच लोगों को जागरूक कर रहा है। मंच की संयोजक शशि लूथरा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए घर में मास्क तैयार कर लोगों के बीच बांट रहे हैं। पहले 300 मास्क बांटे गए। मंगलवार को 200 मास्क उषा सोढ़ी ने सिलाई किए। चिराग व अनन्या ने गिनती कर सारे मास्क को गलियों में बांटा। शशि लूथरा ने कहा कि इस महामारी के बारे में जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें