Move to Jagran APP

ट्रेन में 1380 कामगार लौटे बिहार, विधायक विज ने बढ़ाया हौसला

लॉकडाउन 3.0 में बिहार उप्र और झारखंड के कामगारों पानीपत से जाने लगे थे। इसके बाद सरकार ने ट्रेन और बस से उन्‍हें भेजने का निर्णय लिया।

By Edited By: Published: Mon, 18 May 2020 08:33 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 08:33 AM (IST)
ट्रेन में 1380 कामगार लौटे बिहार, विधायक विज ने बढ़ाया हौसला

पानीपत, जेएनएन। स्थानीय रेलवे स्टेशन से रविवार को 1380 कामगारों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बिहार के अररिया के लिए रवाना किया गया। शाम 7 बजे रवाना हुई ट्रेन में बैठे श्रमिकों का विधायक प्रमोद विज ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। परिवार से मिलने के बाद जल्द ही शहर वापस लौटने का निवेदन किया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों ने भी खाद्य सामग्री, शिकंजवी और पानी वितरित किया।

loksabha election banner

लॉकडाउन 3.0 में बिहार, उप्र और झारखंड के कामगारों पानीपत से तेजी से निकलने लगे थे। कामगारों का पैदल पलायन बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन ने सरकार से ट्रेन चलाने की मांग भेजी। 14 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। पहले दो दिन जहां सोनीपत के कामगारों को उनके गृहजिलों के लिए रवाना किया गया, वहीं शनिवार से पानीपत के कामगारों को ट्रेन से उनके घर भेजा जाने लगा।

विधायक प्रमोद विज ने कामगारों को औद्योगिक नगरी पानीपत की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कामगारों के लौटते ही शहर में औद्योगिक कामकाज में तेजी आने का दावा किया। रेलवे स्टेशन के बाहर लगाई छबील, बांटा खाना और मिठाई महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों संग खाद्य सामग्री बांटने में जुटी दिखाई दी। उन्होंने विधायक प्रमोद विज संग रवाना होती ट्रेन पर पुष्पवर्षा की। कामगारों की परेशानियों को थोड़ा कम करने की कोशिश की।

वहीं धर्म परमार्थ सभा ने शिकंजवी बांटी। समाजसेवी टोनी मिगलानी, लीला कृष्ण, अमित, योगेश ने बताया कि उन्हें रविवार को ही प्रशासन ने स्टेशन पर जनसेवा करने की अनुमति दी है।

मिला खानपान का सामान, आसान हुआ सफर

बस में सवार होकर रेवले स्टेशन पहुंचे समालखा के गोपाल ने बताया कि समाजसेवियों का प्रयास उसे काफी अच्छा लगा। खानपान का सामान मिलने से सफर आसानी से कट जाएगा। उसने बताया कि लॉकडाउन में वेतन नहीं मिलने, घर में खानपान का सामान और रुपये खत्म होने के कारण वह भागलपुर बिहार लौट रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.