Move to Jagran APP

छात्राओं को कराया दुर्गा शक्ति एप अवगत

आर्य पीजी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ और पानीपत पुलिस की ओर से शुक्रवार को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सदर थाना प्रभारी राजबीर यादव ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप के बारे में बताया। कहा कि दुर्गा शक्ति एप से महिला-छात्राएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस की सहायता ले सकती हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 07:54 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 07:54 AM (IST)
छात्राओं को कराया दुर्गा शक्ति एप अवगत
छात्राओं को कराया दुर्गा शक्ति एप अवगत

जासं, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ, कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ और पानीपत पुलिस की ओर से शुक्रवार को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सदर थाना प्रभारी राजबीर यादव ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप के बारे में बताया। कहा कि दुर्गा शक्ति एप से महिला-छात्राएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस की सहायता ले सकती हैं। एप के माध्यम से मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। कम से कम समय में पीड़िता तक मदद पहुंचती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर उसके संचालन की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहीं है। महिला की सुरक्षा जरूरी है। पुलिस और सरकार ने छात्रा व महिलाओं की सुरक्षा के लिए आसान तरीके इजाद किए हैं। ताकि किसी भी परेशानी से नारी को निकाला जा सके। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. अनुराधा सिंह व मीनल तालस, डॉ. विजय सिंह, प्रो. कंचन प्रभाती, प्रो. अकरम और प्रो. नाजिमा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.