Move to Jagran APP

दिल है हिदुस्तानी...92 लाख रुपये जुटाएंगे लंदन के साइकिल राइडर

लंदन में जन्मे 44 साइकिल राइडरों के दिलों में दशकों बाद भी प्यारा हिदुस्तान बसता है। यही कारण है कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी यह टोली दिल्ली से अमृतसर(लगभग 400 किमी.)की दूरी तय करेगी।इस दौरान करीब एक लाख पाउंड (लगभग 92 लाख रुपए) एकत्र करने का लक्ष्य है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 09:41 AM (IST)
दिल है हिदुस्तानी...92 लाख रुपये जुटाएंगे लंदन के साइकिल राइडर
दिल है हिदुस्तानी...92 लाख रुपये जुटाएंगे लंदन के साइकिल राइडर

राजेंद्र फोर, पानीपत

loksabha election banner

लंदन में जन्मे 44 साइकिल राइडरों के दिलों में दशकों बाद भी प्यारा हिदुस्तान बसता है। यही कारण है कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी यह टोली दिल्ली से अमृतसर(लगभग 400 किमी.)की दूरी तय करेगी।इस दौरान करीब एक लाख पाउंड (लगभग 92 लाख रुपए) एकत्र करने का लक्ष्य है। यह रकम बेटियों के हित में काम करने वाली सिक वेलफेयर अवेयरनेस सोसाइटी को दान की जाएगी।

पानीपत पहुंचे साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे सूर्यकांत जाधव ने बताया कि पूर्वज मूलरूप से कच्छ गुजरात के वासी हैं। उनका जन्म लंदन में ही हुआ है। इंडिया चैरिटी बाइक राइडर के बैनर पर सोमवार को दिल्ली से साइकिल यात्रा शुरू की है। चार दिन में लगभग 400 किमी. की दूरी तय कर अमृतसर पहुंचेंगे। चैरिटी करने वाले लंदन वासी इस बार करीब एक लाख पाउंड देंगे, ऐसी उम्मीद है। वर्ष 2018 में जूनागढ़ गुजरात से भुज तक की यात्रा की थी। उस समय छह हजार पाउंड एकत्र हुए थे। यह रकम यूके की जॉय फाउंडेशन को दान किए गए थे।

फरवरी 2017 में भी साइकिल राइडरों ने भुज से अहमदाबाद की दूरी तय की थी। उस दौरान 16 हजार पाउंड रकम एकत्र हुई थी। यह रकम मुंबई की ऊर्जा फाउंडेशन को दान किए गए। राइडरों का एकमत से कहना था कि हम बेशक हजारों मील दूर हैं लेकिन अपनी धरती को कैसे भूल सकते हैं। 34 साइकिल, चार कारें :

बाइक राइडरों के पास 34 साइकिलें और चार कारें है। टोली में सबसे कम उम्र की युवती 21 साल की और सबसे वरिष्ठ सदस्य की आयु 64 वर्ष है। टोली में 11 महिलाएं शामिल हैं। थकान होने पर बारी-बारी से 10 लोग कार से सफर करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.