कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
मतलौडा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 6 से 12 तक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 09:58 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:40 AM (IST)
संवाद सूत्र, थर्मल : मतलौडा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 6 से 12 तक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य रणधीर सिंह ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा कौशल्या आर्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में कंपीटिशन की भावना जागृत होती है। उत्सव में म्यूजिक, सोलो डांस, पेंटिग प्रतियोगिताएं कराई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें