रासलीला भक्त और भगवान का मिलन : गौरी दीक्षित
बाल विदुषी गौरी दीक्षित ने कहा कि रासलीला भक्त और भगवान का मिलन होता है। गौरी दीक्षित नवयुग विद्या मंदिर कुटानी रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छटे दिन भगवान श्री कृष्ण की रासलीला गोपी गीत उद्धव चरित्र का वर्णन कर रही थी। बाल विदुषी गौरी दीक्षित ने कहा कि रासलीला भक्त और भगवान का मिलन होता है। गौरी दीक्षित नवयुग विद्या मंदिर कुटानी रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छटे दिन भगवान श्री कृष्ण की रासलीला गोपी गीत उद्धव चरित्र का वर्णन कर रही थी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : बाल विदुषी गौरी दीक्षित ने कहा कि रासलीला भक्त और भगवान का मिलन होता है। गौरी दीक्षित नवयुग विद्या मंदिर कुटानी रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छटे दिन भगवान श्री कृष्ण की रासलीला गोपी गीत उद्धव चरित्र का वर्णन कर रही थी।
उन्होंने महा रस लीला गोपी गीत सुनाकर श्रोताओं के भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि रासलीला कोई लीला नहीं है। यह भक्त और भगवान का मिलन है। जीव और ब्रह्म के मिलन को ही रासलीला कहते हैं।
उन्होंने कहा कि शुकदेव जानते थे कि कलयुग के भक्त रासलीला को समझ ही नहीं पायेंगे। फिर भी उन्होंने समझाने की कफी कोशिश की। कई उदाहरण भी दिए। कथा में छटे दिन कृष्ण रुक्मिणी का विवाह धूम धाम से मनाया गया। विवाह में गाए गए मंगल गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
शिव चौक नई सब्जी मंडी महन्त ज्योतिषाचार्य देवनारायण उपाध्याय एवं देवी मंदिर महंत आचार्य लालमणि पाण्डेय भी कथा में पहुंचे। इस मौके पर सुभाष मेहता. पंकज दीक्षित, बीएल पांडे, हेमंत गहलोत, विभोर, तरुण नारंग, अनिल जताना, कृष्णन नारंग मौजूद रहे।