Move to Jagran APP

कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू : कृष्ण पाल गुर्जर

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बहाए पसीने पर जीत मिली है। कार्यकर्ता पार्टी की  पूंजी हैं। उनकी मेहनत के बल पर ही केंद्र में दूसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 06:59 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:59 AM (IST)
कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू : कृष्ण पाल गुर्जर
कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू : कृष्ण पाल गुर्जर

जागरण संवाददाता, समालखा : मोदी सरकार के केंद्रीय राज्य सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बुड़शाम के खेल स्टेडियम में सिवाह मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की पूंजी बताते हुए उनमें जोश भरा और मोदी व मनोहर सरकार के कार्यकाल की सराहना के साथ विपक्ष पर जमकर वार किए। इससे पहले मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार व प्रदीप गुलिया ने उनका पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा व जिलाध्यक्ष प्रमोद विज भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बहाए पसीने पर जीत मिली है। कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। उनकी मेहनत के बल पर ही केंद्र में दूसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी। इससे पहले कांग्रेस ने देश पर राज किया। किसान, गरीब, व्यापारी व मजदूर के हित में काम करने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ा अपना पेट भरा। पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने गांव और गरीब के लिए जो किया, वह पचास साल में कोई नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कालाबाजारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। क्योंकि उसके राज में हर चीज की कालाबाजारी होती थी।

जात-पात पर बांटती है कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को जात-पात और धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता पाई। कांग्रेस सरकार में कहा जाता था कि पहला हक अल्पसंख्यक का है, लेकिन मोदी सरकार में पहला हक गरीब का है। चाहे वह किसी भी मजहब या जाति से है।

प्रदेश में भी दोबारा बनेगी मनोहर सरकार

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर सरकार ने भी प्रदेश में ईमानदारी के साथ विकास कराया है। कांग्रेस में विकास में क्षेत्रवाद और नौकरियों में परिवारवाद होता था, लेकिन मनोहर सरकार ने इन सभी को खत्म कर प्रदेश को समानता के साथ विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया। अच्छे कामों की बदौलत प्रदेश में भी दोबारा से मनोहर सरकार 70 पार के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि बूथ हमारी ताकत है। इसलिए पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख व अन्य कार्यकर्ता मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।

विपक्ष के हुए टुकड़े हजार

मंत्री ने प्रदेश में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में ज्यादातर समय तक कांग्रेस और इनेलो सत्ता में रही। लेकिन दोनों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को बढ़ाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, बल्कि भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे। कांग्रेस राज में पानीपत और करनाल से मंत्री जेल तक गए। अब प्रदेश में कांग्रेस हो या इनेलो। दोनों का हाल दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा जैसा हो चला है।

बेइज्जती न करा देना

मंत्री का कार्यक्रम 11 बजे का रखा गया थ,लेकिन वे काफी लेट हो गए। वही कार्यकर्ता भी देरी से आ रहे थे। ऐसे में हॉल में लगाई कुर्सियां खाली रहती देख एक नेताजी टेंट वाले से पीछे की तीन लाइन हटाने के लिए कहने लगे। जिस पर टेंट वाले ने कहा चिता मत करो, ये बुड़शाम है। मंत्री के आने से पहले सारी कुर्सियां भर जाएंगी। फिर नेताजी बोले- भाई तू बेइज्जती ना करा देना। लेकिन लोगों ने उनकी लाज बचा ली और मंत्री के आने से पहले ही सारी कुर्सियां भर गई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सिवाह मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार, प्रदीप गुलिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता, राजेंद्र भादड़, धारा सिंह रावल, तरुण गांधी, रविद्र भाटिया, राजकुमार कालीरमन, विनोद छौक्कर, मुकेश जागलान, कृष्ण छौक्कर, सजन पलड़ी, रामबतेरी, रविद्र छौक्कर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.