ग्रीन पानीपत-क्लीन पानीपत थीम पर होगी राहगीरी
इस बार की राहगीरी में प्राकृतिक सौंदर्य की झलक नजर आनी चाहिए। इसमें पिक शक्ति भी बड़े पैमाने पर भाग लेंगी। मिट्टी के बर्तन और नर्सरी के स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही सस्ती दरों पर मिट्टी के बर्तन व पौधे लोगों को मिलेंगे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 03:54 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : राहगीरी अब ग्रीन पानीपत-क्लीन पानीपत थीम पर होगी। इस बार 14 जुलाई को प्रात: 5:30 से 8 बजे तक सेक्टर-25 में इसका आयोजन होगा। डीसी सुमेधा कटारिया ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में राहगीरी कोर कमेटी की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि इस बार की राहगीरी में प्राकृतिक सौंदर्य की झलक नजर आनी चाहिए। इसमें पिक शक्ति भी बड़े पैमाने पर भाग लेंगी। मिट्टी के बर्तन और नर्सरी के स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही सस्ती दरों पर मिट्टी के बर्तन व पौधे लोगों को मिलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सावन के गीत शामिल किए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें