आज से शुरू होगी सातवीं आर्थिक जनगणना
प्रदेश में सातवीं आर्थिक जनगणना 20 मई को पानीपत से शुरू होने जा रही है। अटल सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से यह गणना की जाएगी। आम जनगणना में जनसंख्या का डाटा तैयार होता है। आर्थिक जनगणना में कामकाज की गणना होती है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश में सातवीं आर्थिक जनगणना 20 मई को पानीपत से शुरू होने जा रही है। अटल सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से यह गणना की जाएगी। आम जनगणना में जनसंख्या का डाटा तैयार होता है। आर्थिक जनगणना में कामकाज की गणना होती है। देश में सब से पहली आर्थिक जनगणना 1977 से शुरू हुई थी। यह हर पांच साल बाद होती है। इस वर्ष 2019 में सातवीं जनगणना होने जा रही है। देश भर में इस आर्थिक सर्वे में 12 करोड़ हाउस होल्ड का आर्थिक सर्वे किया जाएगा।
पहली बार पेपरलेस सर्वे : जैन
अटल सेवा केन्द्र के संचालक साहिल जैन ने बताया की देश में पहली बार यह आर्थिक जनगणना एक सरकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की जाएगी। यह गणना देश के युवा करेंगे। छह माह में इसे पूरा किया जाएगा। जिसमें अभी तक दो वर्ष का समय लगता था। युवा हर दुकान, फैक्ट्री, घर, गोदाम, कम्पनी और हर जगह पर यह सर्वे करने के लिए जाएंगे। जो जानकारी मिलेगी उसे मोबाइल एप्लीकेशन में डालेंगे। जैन ने सभी उद्यमियों व्यापारियों, कारोबारियों से सही जानकारी देने का आग्रह भी किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप