Move to Jagran APP

भगवान परशुराम ने सभी के अधिकारों की रक्षा की : अशोक शर्मा

शर्मा ने कहा कि परशुराम का संघर्ष कोई राज हासिल करने व प्रसिद्ध पाने के लिए नहीं था बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य समाज में सब लोगों को समान अधिकार दिलवाना था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 06:28 AM (IST)
भगवान परशुराम ने सभी के अधिकारों की रक्षा की : अशोक शर्मा

जागरण संवाददाता, समालखा : गांव जौरासी में परशुराम जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्यातिथि ब्लॉक समिति सदस्य अशोक शर्मा व ब्राह्मण महासभा के पूर्व हलका प्रधान त्रिलोक शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सबको उनके पद चिह्नों पर चलकर आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने सच्चाई के मार्ग पर चलते सबके अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने गरीबों के अधिकारों के लिए राजाओं से भी टक्कर ली। शर्मा ने कहा कि परशुराम का संघर्ष कोई राज हासिल करने व प्रसिद्ध पाने के लिए नहीं था, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य समाज में सब लोगों को समान अधिकार दिलवाना था। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने किसी वर्ग विशेष के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि उन्होंने पूरी मानवता को अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का मार्ग अपना जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करने का संदेश दिया। हमें भगवान परशुराम के दिखाए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। इस मौके पर मनोज शर्मा, सुरेंद्र, पूर्व सरपंच कृष्ण, दलबीर सिंह, जोगिद्र सिंह, अजय शर्मा, पंडित ईश्वर दत्त व शमशेर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.