विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कथित Love Jihad का शिकार हुई थी 19 साल की युवती, पति सहित चार लोगों पर केस

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Sat, 06 Jun 2020 11:44 AM (IST)

प्रिया की मौत के मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज हो गया है। लवजिहाद का शिकार हुई प्रिया ...और पढ़ें

कथित Love Jihad का शिकार हुई थी 19 साल की युवती, पति सहित चार लोगों पर केस
कथित Love Jihad का शिकार हुई थी 19 साल की युवती, पति सहित चार लोगों पर केस

पानीपत, जेएनएन। कथित लव जिहाद का शिकार हुई 19 साल की प्रिया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित पति अब्दुल, पत्नी बेगम, पूजा और बेबी सहित चार लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 /506/34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मां गीता देवी ने आरोपितों पर बेटी प्रिया को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और अब उसे जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

आजाद नगर की गीता देवी ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी प्रिया को लगभग सात माह पहले अब्दुल उर्फ सलमान ने लव जिहाद का शिकार बनाया। लगभग 40 साल के अधेड़ ने बेटी को बहका-फुसलाकर निकाह कर लिया। शादी के बाद प्रिया को पता चला कि आरोपित के पांच बच्चे भी हैं। अब आरोपित एक अन्य महिला से नाजायज संबंध बनाने लगा। प्रिया ने विरोध किया तो आरोपित अब्दुल उसके साथ मारपीट करने लगा। 2 जून को बेटी प्रिया ने उसे फोन करके आरोपित अब्दुल बारे सबकुछ बताया। बेटी के प्रेम विवाह से नाराजगी के कारण उसने इसे अनसुना कर दिया। बुधवार को पुलिस उनके घर आई और अब्दुल के घर पर प्रिया की मौत होने की खबर दी। वह पुलिस संग मौके पर पहुंची तो कमरे का गेट तक कटा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होने से पहले शव लेने से इंकार कर दिया था।

एसपी को दी थी शिकायत, शुक्रवार को हुआ संस्कार

बेटी की मौत के बाद मां गीता ने एसपी मनीषा बतरा को शिकायत दी। आरोपित दामाद अब्दुल सहित चार लोगों पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो स्वजनों ने प्रिया का शव लेकर उसका अंतिम संस्कार किया।

 

बदचलन औरतें दे रही साथ, बनवा रही दबाव

मां गीता ने बताया कि आरोपित अब्दुल की कुछ औरतों से जान पहचान है। ऐसी ही दो गलत महिलाएं उसे पुलिस कार्रवाई नहीं करने की धमकियां दे रही थी। उन्होंने उसे और बेटों को गोली मरवाने तक की धमकी दी। आरोपित अब्दुल की पत्नी बेगम ने भी उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपितों की तलाश जारी है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुनील कुमार, थाना मॉडल टाउन प्रभारी