कुवि की वुशू प्रतियोगिता में जीते 14 पदक
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह किया गया। समारोह में कुरुक्षेत
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह किया गया। समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वुशू में पदक जीत कर आए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने दी।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र अमित व पवन ने स्वर्ण पदक, शौकीन ने रजत तथा रमन, कुणाल, अंकित, सतप्रकाश, रवि व नीतू ने कास्य पदक प्राप्त किया। अंकित और पवन का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उन्होंने बताया कि रस्साकस्सी की प्रतियोगिता में भी कॉलेज के खिलाड़ी छाए रहे। नवजोत, विकास, गौरव और महेश ने न सिर्फ यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में पदक जीते। इन चारों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए भी हो गया है।
एसडी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाला व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहता है।
इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सुशीला बेनीवाल, गीता मलिक, नीलम, सोनिया, डॉ आरपी सैनी, डॉ एसके वर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, सतीश अरोड़ा, शशि मोहन गुप्ता और दीपक मित्तल मौजूद रहे।