Move to Jagran APP

Maharashtra से किशोरी का अपहरण कर Haryana में बेचा, हर रोज उससे होती थी दरिंदगी

13 साल की उम्र में महाराष्ट्र से एक किशोरी का अपहरण कर हरियाणा में बेच दिया गया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। अब पीडि़ता ने मकान मालिक को जानकारी दी तो मामले का पर्दाफाश हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 11:29 AM (IST)
Maharashtra से किशोरी का अपहरण कर Haryana में बेचा, हर रोज उससे होती थी दरिंदगी

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। महाराष्ट्र से 13 वर्ष की किशोरी का अपहरण कर उसे बेच दिया गया। कई जगह उसके साथ दुष्कर्म हुआ। फतेहाबाद में उसे सात साल रखा गया। वह भी इसलिए क्योंकि बेचने वाली महिला जेल चली गई थी। वह जेल से बाहर आकर यहां जगाधरी ले आई और फिर उसे बेचने का प्रयास करती इसके पहले ही युवती ने अपनी पीड़ा मकान मालिक को बता दी। कुछ समाजसेवियों के माध्यम से उसके साथ हुई घटना पुलिस तक पहुंची। अब महिला थाने में जीरो एफआइआर दर्ज हुई है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर थाने में यह केस ट्रांसफर किया जाएगा।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2010 में पीडि़ता 13 साल की थी। वह अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकली, तभी जानवी नाम की महिला ने उसे प्रसाद खाने के लिए दिया जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो वह एक कार में थी। जानवी उसे हरियाणा में लेकर पहुंची, यहां गढ़ी गांव में सपना नाम की महिला मिली जो उसे हिमाचल प्रदेश के नाहन में लेकर चली गई। वहां से करनाल लेकर आई। 

करनाल के व्यक्ति को बेचा

यहां सपना ने उसे चार-पांच लड़कों के साथ उसे भेज दिया। उन लड़कों ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया।  फिर करनाल में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया। उसके पास 20 दिन रही। वह भी हर रोज उसके साथ दुष्कर्म करता। अपने साथियों के पास भी उसे भेजता। 20 दिन के बाद सपना ने उसे गढ़ी गांव में बेच दिया। यहां पर सात दिन तक रही।

बंधक बनाकर रखा

पीडि़ता ने बताया कि सपना नाहन की रहने वाली है। उसकी बेटी निक्की व बेटा विक्की उसे फतेहाबाद लेकर आए। यहां पर धर्मवीर नाम के व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि धर्मवीर व उसके भाई राकेश और कृष्ण ने उसे बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। सात साल तक वह यहां पर बंधक बनाकर रखी गई। इस बीच सपना को हत्या के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया है। वह सात साल तक जेल में रही। सजा काटने के बाद फतेहाबाद पहुंची और अपना रसौली का ऑपरेशन कराने की बात कह उसे साथ लेकर जगाधरी आ गई। यहां पर किराये के मकान में रहने लगी। जगाधरी में मकान मालिक संजीव गुप्ता ने बताया कि सपना खुद को पीडि़ता की मां बताती थी। 

महिला को बेचने व दुष्कर्म प्रकरण की जांच महाराष्ट्र से शुरू होगी

महाराष्ट्र निवासी महिला को अपहरण के बाद बेचने व दुष्कर्म प्रकरण की जांच महाराष्ट्र से शुरू होगी। हालांकि उसके साथ हरियाणा के तीन जिलों में लंबे समय तक दुष्कर्म किया गया। यमुनानगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर ली। अब इसे महाराष्ट्र पुलिस को भेजा जाएगा। इससे साफ है कि महिला को इंसाफ के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

पीडि़ता को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेजा

पीडि़त महिला को फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से वन स्टॉफ सेंटर में भेज दिया गया है। यमुनानगर पुलिस ने इस बारे में महाराष्ट्र पुलिस को भी सूचना दे दी है। महाराष्ट्र पुलिस सोमवार रात या फिर मंगलवार तक महिला थाना में पहुंच जाएगी। महाराष्ट्र पुलिस महिला को अपने साथ ले जाएगी, जिसके बाद इस केस की जांच शुरू होगी। महिला थाना एसएचओ सीमा का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस एक दो दिन में यहां पहुंच जाएगी। तब तक सुरक्षा के तौर पर महिला को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा के बीच रखा गया है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.